home page

MP Weather Update : भारी से भारी बारिश की चेतावनी, जान लें 72 घंटे में किस इलाके में कैसा रहेगा मौसम

MP me barish : मध्य प्रदेश में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। कहीं पर तेज बारिश तो कहीं उमस भरी गर्मी लोगों को सता रही है। मौसम विभाग (IMD) की ओर से अगले 72 घंटे के लिए अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। मंगलवार के लिए भी भारी बारिश का अलर्ट है और 24 घंटे के अंदर 8 इंच तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। 

 | 
MP Weather Update : भारी से भारी बारिश की चेतावनी, जान लें 72 घंटे में किस इलाके में कैसा रहेगा मौसम

HR Breaking News (MP me Barish) मानसून पूरी तरह से एक्टिव हो चुका है। मानसून के एक्टिव होने से देश भर में जगह-जगह बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं।

 

पहाड़ी राज्यों में बारिश (barish ka alert) में तबाही भी मचाई है। जबकि मैदानी इलाकों में बारिश किसानों के लिए वरदान भी साबित हो रही है। मध्य प्रदेश में भी बारिश की गतिविधियों का दौर जारी है। 

 

एमपी में हुआ स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव 
 

मध्य प्रदेश में बारिश (Madhya Pardesh me barish) को लेकर स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव हो गया है। इससे तेज बारिश का दौर जारी है। मंगलवार को बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

7 जिलों के लिए 24 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 72 घंटे में अलग-अलग जिलों में बारिश का दौर देखने को मिलने वाला है। 

इन जिलों में होगा बारिश का तांडव 
 

मौसम विभाग की ओर से बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट (barish ka orange alert) जारी किया गया है। नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, पांढुर्ना, मंडल और बालाघाट जिले में तेज बारिश का अलर्ट है। 24 घंटे में 80 एमएम तक बारिश दर्ज की जा सकती है। 

इस दौरान सीहोर, रायसेन, नरसिंहपुर, हरदा, सागर, जबलपुर, दमोह, छतरपुर, पन्ना, डिंडोरी, कटनी, उमरिया में तेज बारिश होने की संभावना है। भोपाल और इंदौर में भी हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। 

बारिश के कारण कई जगह लगा जाम 
 

मध्य प्रदेश के भोपाल में कई जगह पर तेज बारिश (Heavey rain) दर्ज की गई है। बारिश के कारण कई इलाकों में ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बन गई थी। एमपी के नगर थाने के नर्मदापुर रोड पर 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया था।

वहीं गांधी सागर डैम में सोमवार को राजस्थान के दो युवकों के शव बरामद किए गए, जोकि पिकनिक मनाने के लिए गरोठ के भानपुरा आए थे। कई इलाकों में बारिश के कारण सड़क मार्ग प्रभावित हुए हैं। सड़कों में कटाव भी देखा गया है।

यह है तेज बारिश का कारण 
 

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम बंगाल के ऊपर एक कम दाब क्षेत्र बना हुआ है। मानसून ट्रफ (monsoon active) की लाइन उत्तर प्रदेश से होकर गुजर रही है। इससे मध्य प्रदेश का मौसम भी प्रभावित हो रहा है।

हवा के ऊपर वाले हिस्सों में द्रोणी का रेखा यानी ट्रफ लाइन दक्षिण राजस्थान से लेकर पश्चिम बंगाल तक फैली हुई है। इसकी वजह से मध्य प्रदेश में बारिश हो रही है। 

प्रदेश के अधिकांश जिलों में तेज बारिश होती रहेगी। आने वाले 72 घंटे में पूर्वी मध्य प्रदेश, (MP ka tin din ka mausam) सागर, रीवा, शहडोल और जबलपुर संभागों में तेज बारिश की संभावना है।

भोपाल के राजगढ़, सीहोर और विदिशा जिले में भी तेज बारिश दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है किन जिलों में तेज हवाएं चल सकती हैं। 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक बारिश दर्ज की जा सकती है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 

अगले 72 घंटे में तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम 


9 जुलाई को मध्य प्रदेश (9 July MP ka Mausam) के शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, नर्मदापुरम, बैतूल, पांढुर्णा और छिंदवाड़ा में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं खंडवा, सीहोर, भोपाल, रायसेन, विदिशा, हरदा, बुरहानपुर, नरसिंहपुर, गुण सागर, अशोक नगर, ग्वालियर, मुरैना, शिवपुरी, भिंड, दतिया, टीकमगढ़, निवाड़ी, दमोह, जबलपुर, पन्ना कटनी, मैहर, सतना, रीवा उमरिया, सिंगरौली और मऊगंज में तेज बारिश की संभावना दर्ज की गई है। 

जबकि 10 जुलाई (10 July ka Mausam) को दमोह, पन्ना, कटनी में तेज से तेज बारिश हो सकती है। जबकि ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, हरदा, सीहोर सागर, विदिशा, अशोकनगर, गुना शिवपुरी, नर्मदापुरम, रायसेन, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, बालाघाट आदि इलाकों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

इसी प्रकार 11 जुलाई (MP 11 July Mausam) को शिवपुरी, शिवपुरी गुना, अशोकनगर, रायसेन, सागर, छतरपुर, विदिशा, जबलपुर, पन्ना, दमोह, कटनी, सतना, मैहर, मऊगंज, रीवा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

News Hub