hrbreakingnews.com

Sarso Bhav 21 November 2026 : हरियाणा की मंडी में राजस्थान से भी ज्यादा पहुंची सरसों की कीमत, बनाया अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

 
Sarso Bhav 21 November 2026 : हरियाणा की मंडी में राजस्थान से भी ज्यादा पहुंची सरसों की कीमत, बनाया अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

HR Breaking News : Sarso Bhav 21 November 2026 : सरसों की कीमतों बढ़ौतरी का सिलसिला निरंतर जारी है। सरसों की कीमत अब नए स्तर पर पहुंच चुकी है। सरसों के भाव में इस तेजी ने नए रिकॉर्ड बनाए हैं। सरसों मंडी भाव को लेकर नई रिपोर्ट के अनुसार 21 नवंबर 2026 को एक नया रिकॉर्ड बन गया है। देशभर की मंडियों में भाव को लेकर आंकड़ें देखें तो राजस्थान की मंडी से ज्यादा हरियाणा की मंडी में कीमत पहुंच गई है।

वहीं, मंडी के साथ प्लांट भाव भी निरंतर बढ़ रहा है और यह तो 1 हजार रुपये मंडी से अधिक ही चल रहा है। सरसों मंडी में आवक कम है, लेकिन लोगों ने स्टॉक निकालना शुरू कर रखा है। प्लांट मालिक ही सरसों की खरीद कर रहे हैं। अभी भाव में तेजी बरकरार रहने का ही अनुमान लगाया जा रहा है। चलिए जानते हैं सरसों की कीमत कहां क्या चल रही है। 

पहली बार मंडी में 10 हजार तो प्लांट में 11 हजार को किया पार (Sarso Bhav 2026)
 

सरसों की कीमतों के लिए यह सप्ताह ऐतिहासिक तेजी का सप्ताह रहा है। सरसों की कीमतों ने इस बार मंडी में पहली बार 10 हजार रुपये प्रति क्विंटल का आंकड़ा पार किया है। इसी प्रकार प्लांट भाव में भी पहली बार 11 हजार के आंकड़े को क्रॉस किया है। बड़ी बात यह है कि भाव अब भी बढ़ ही रहे हैं और एक अलग ही तेजी सरसों के भाव में देखने को मिल रही है। 


आवक में दिख रही कमी (Sarso rate today)


सरसों की बाजार में आवक में कमी देखी जा रही है। सरसों की कीमत बढ़ने के पीछे लगातार कम हो रही आवक भी एक कारण है। सरसों का भाव बाजार में बढ़ता जा रहा है। सरसों की आवक में 50 हजार बैग की कमी देखी जा रही है। सरसों की आवक 2 लाख बैग से घटकर 1.50 लाख बैग रह गई है। इसका दबाव कीमतों पर देखने को मिल रहा है। 

हरियाणा के चरखी दादरी में रिकॉर्ड भाव (Sarso Bhav Charkhi Dadri 2026 record rate)


सरसों के मंडी भाव की बात करें तो हरियाणा के चरखी दादरी की मंडी में रिकॉर्ड भाव दर्ज किए गए हैं। सरसों की कीमतों में अब तक की यह सबसे बड़ी बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। चरखी दादरी में सरसों का मंडी भाव 10300 रुपए प्रति क्विंटल तक जा पहुंचा है, जबकि जयपुर में यह भाव 10250 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया है। 

बुआई में दिख रही कमी (Sarso Seeding)


सरसों के भाव में तेजी है, ऐसे में माना जा रहा था कि बुआई का रकबा तेजी से बढ़ेगा, लेकिन अब तक 10-15 दिन पीछे बुआई चल रही है। अल नीनो का प्रभाव भी किसानों पर देखने को मिल रहा है। सीजन के दौरान सरकार की तरफ से एमएसपी भाव 6613 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है, लेकिन भाव इससे ऊपर बने रहने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि अब जैसी तेजी तो देखने को नहीं मिलेगी, लेकिन भाव कुछ अधिक ही मिल सकते हैं। 


सरसों का मंडी भाव

मंडी नाम भाव बदलाव
जयपुर 10,250 +200
भरतपुर 10,000 +348
हिसार 8,300 +100
अशोकनगर 8,300 +500
ग्वालियर 8,500 +100
सुमेरपुर 10,040 +20
चरखी दादरी 10,300 +375
दिल्ली 10,000 +100

  
  


सरसों का सलोनी प्लांट भाव

प्लांट नाम भाव बदलाव
शमसाबाद 11,400 +300
दिग्नेर 11,400 +300
अलवर 11,425 +325
मुरैना 11,400 +300
कोटा 11,400 +300

   

Sarso Bhav FAQs
सरसों का मंडी भाव क्या चल रहा है? 

सरसों का अधिकतम मंडी भाव 10300 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया है। यह अब तक का रिकॉर्ड हाई है। 

सरसों का प्लांट भाव क्या है?

सरसों का प्लांट भाव अलवर के सलोनी प्लांट में11425 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गया है। 

सरसों के भाव में कितनी तेजी आई है? 

सरसों के भाव में 375 रुपये तक की तेजी आई है। 

 

सरसों की आवक कितनी चल रही है?

सरसों की आवक 50 हजार बैग कम होकर 1.50 लाख बैग रह गई है।