hrbreakingnews.com

Sarso Bhav November 2026 : 19 नवंबर को फिर नए रिकॉर्ड पर सरसों की कीमत, कुछ मंडियों में भाव में आई कमी

 
Sarso Bhav November 2026 : 19 नवंबर को फिर नए रिकॉर्ड पर सरसों की कीमत, कुछ मंडियों में भाव में आई कमी

Sarso Bhav November 2026 : सरसों की कीमतों ने इस साल सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सरसों की कीमतों में उठापटक का सिलसिला जारी है। एक बार फिर से 19 नवंबर को सरसों की कीमत एक नए रिकॉर्ड पर पहुंच गई है। सरसों के भाव में कुछ मंडियों में कमी भी आई है। सरसों भाव को लेकर हलचल आगे भी जारी रहने वाली है। सरसों का स्टॉक लगातार कम हो रहा है और मांग निरंतर बनी हुई है। शादियों का सीजन शुरू होने से पहले सरसों तेल की डिमांड में भी इजाफा हो रहा है। 

 

 

क्यों बढ़ रही है सरसों की कीमत
सरसों की कीमत बढ़ने के पीछे सरसों तेल की निरंतर मांग को माना जा रहा है। अंततराष्ट्रीय ट्रेड प्रभावित होने से पाम ऑयल का आयात प्रभावित हुआ है। सरसों की कीमतों में आगे भी बढ़ौतरी बनी रह सकती है। सरसों का रूख अभी नरम नहीं पड़ने वाला है। जयपुर मंडी में आज भी सरसों का भाव एक नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। हालांकि कुछ मंडियों में सरसों की कीमत हल्की कम भी हुई है। चलिए जानते हैं कहां क्या कीमत चल रही है। सरसों का मंडी में 200000 बैग का अराइवल हुआ है। 

 


सरसों का मंडी भाव क्या चल रहा है

 

मंडी 18-Nov 19-Nov बदलाव
जयपुर 10000 10050 +50
भरतपुर 9725 9652 -73
दिल्ली 9800 9900 +100
च. दादरी 10000 9925 -75
सुमेरपुर 10080 9960 -120
मुरैना 9300 9400 +100

   

 सरसों का प्लांट भाव 

प्लांट 18-Nov 19-Nov बदलाव
कोटा 11000 11000 +0
मुरैना 11000 11150 +150
अलवर 11111 11100 -11
शमशाबाद 11000 11100 +100

 

  

अडानी प्लांट रेट

प्लांट 18-Nov 19-Nov बदलाव
बूंदी 10025 9925 -100
अलवर 10025 9925 -100
गोहाना 10100 10000 -100

  


अन्य सरसों प्लांट रेट
 

प्लांट 18-Nov 19-Nov बदलाव
पतंजलि 9925 10000 +75
गोयल कोटा 10,150 10,000 -150
आगरा BP 10612 10564 -48
आगरा शार्दा 10550 10500 50
शिवकोटा 10,150 10,000 -150

  

 

sarso bhavn FAQs

सरसों की कीमत सबसे ज्यादा किस मंडी में है?  (Sarso Bhav Update)
सरसों की कीमत सबसे ज्यादा जयपुर मंडी में है, जहां ₹10050 प्रति क्विंटल सरसों की कीमत पहुंच चुकी है। 

सरसों की कीमत किस प्लांट में सबसे ज्यादा है? (Sarso Bhav record Update)
सरसों की कीमत सबसे ज्यादा मुरैना प्लांट में है, जहां भाव 11150 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गया है। 

अब तक का सरसों का अधिकतम भाव क्या है? (Sarso Bhav Update today)
सरसों का अब तक तक का अधिकतम मंडी भाव ₹10050 है, जबकि प्लांट भाव 11150 प्रति क्विंटल है।