sarso ka bhav : सरसों के भाव में 900 रुपये से ज्यादा की तेजी, जानिये देशभर की मंडियों में सरसों का रेट
sarso price today : देशभर की मंडियों में सरसों के भाव में इस समय प्रति क्विंटल पर 900 रुपये से ज्यादा की तेजी आई है, जिससे उन किसानों और व्यापारियों को बंपर मुनाफा हो रहा है जो सरसों को अभी तक स्टॉक किए हुए हैं। सरसों के रेट (sarso ka taja bhav) में अचानक हुई बढ़ोतरी बाजार में हलचल पैदा कर रही है। आइए जानते हैं देशभर की प्रमुख मंडियों में इस समय सरसों का क्या भाव चल रहा है।
HR Breaking News - (ब्यूरो)। सरसों के दाम इस समय सातवें आसमान पर हैं। लगातार बढ़ रहे सरसों के भाव के कारण मंडियों में आपूर्ति और खपत का संतुलन बिगड़ गया है, जिससे व्यापार में बदलाव आ रहे हैं। व्यापारी अब अपनी रणनीतियां बदलने में लगे हैं। यह तेजी बाजार को अनिश्चित बना रही है, सरसों के दामों (mustard price) में आई इस तेजी का असर लंबे समय तक कायम रह सकता है।
आगामी कुछ माह तक सरसों के रेट गिरने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कुछ माह बाद जब नई सरसों की आवक मंडियों में होगी तो सरसों के रेट कम हो सकते हैं। इस समय सरसों के बढ़ते दामों का असर सरसों तेल (sarso oil price) की कीमतों पर भी पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें - DA Hike january : केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इतना होगा इजाफा, AICPI के आकंड़ों से लग गई मुहर
MSP से इतना ऊपर चल रहा है सरसों का भाव
सरसों रबी के सीजन की एक अहम फसल है। इस समय कुछ जगहों पर, जैसे राजस्थान और उत्तर प्रदेश में सरसों के रेट (sarso rate today) में इजाफे का असर साफ दिख रहा है। कई राज्यों में किसानों को सरसों का दाम न्यूनतम समर्थन मूल्य (mustard minimum support price) से ज्यादा मिल रहा है, लेकिन कुछ राज्यों, जैसे हरियाणा और मध्य प्रदेश में, किसानों को अभी भी कम दाम मिल रहे हैं।
देश में सरसों के मामले में सबसे बड़ा उत्पादक राज्य राजस्थान है। केंद्रीय कृषि मंत्रालय के अनुसार यहां पर सरसों का दाम 6560 रुपये (mustard price hike) प्रति क्विंटल के करीब हैं, जबकि बाकी बड़े उत्पादक राज्यों में दाम कम हैं। इस सीजन के लिए केंद्र सरकार ने सरसों का MSP 5650 रुपये प्रति क्विंटल रखा है। इस समय सरसों के भाव (sarso price today) एमएसपी से करीब 900 रुपये ऊपर चल रहे हैं।
राजस्थान में यहां तक पहुंचा सरसों का भाव (sarso ka bhav rajasthan)
अनाज मंडी | न्यूनतम | अधिकतम |
मंडावरी | 6030 | 6560 |
बरन | 6100 | 6310 |
बूंदी | 6190 | 6305 |
डूडू | 6160 | 6310 |
सूरतगढ़ | 6193 | 6299 |
कोटा | 6232 | 6280 |
प्रतापगढ़ | 6120 | 6190 |
मदनगंज | 6232 | 6359 |
सूरजगढ़ | 6117 | 6265 |
यूपी में सरसों के भाव का हाल (sarso bhav in up)
अनाज मंडी | न्यूनतम | अधिकतम |
फतेहपुर सीकरी | 6152 | 6310 |
लखीमपुर | 6030 | 6150 |
वाराणसी | 6100 | 6282 |
अलीगढ़ | 6221 | 6298 |
हरदोई | 6199 | 6310 |
ये भी पढ़ें - Property Rates Hike : दिल्ली से सटे इस इलाके में सोना हुई जमीन, डबल हो गए प्रोपर्टी के रेट
अन्य प्रमुख राज्यों में सरसों का भाव (sarso rate today)
अनाज मंडी | न्यूनतम | अधिकतम |
गोरखपुर (मध्य प्रदेश) | 6000 | 6060 |
कटनी (मध्य प्रदेश) | 6010 | 6100 |
सीहोर (मध्य प्रदेश) | 6110 | 6199 |
हिसार (हरियाणा) | 6229 | 6289 |
सिरसा (हरियाणा) | 6366 | 6689 |
आदमपुर (हरियाणा) | 6400 | 6600 |
उनावा (गुजरात) | 6250 | 6295 |
कलोल (गुजरात) | 6025 | 6500 |
पटना (बिहार) | 6600 | 6960 |
मुंबई (महाराष्ट्र) | 7400 | 7600 |
नोट - ऊपर दिए गए सरसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल में हैं।