नरमा मंडी भाव : नरमे के भाव में बंपर तेजी, कब तक हो जाएगा 10 हजार रुपये क्विंटल
narma mandi bhav : कपास की खेती करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल इस समय मंडियों में नई फसलों की आवक होने लगी है और कई राज्यों की मंडियों में कपास के भाव में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। कुछ जगहों पर कपास का भाव सरकार के तय न्यूनतम समर्थन मूल्य (Narma MSP) से भी ऊपर जा पहुंचा है चलिए नीचे खबर में जानते हैं। कपास का भाव इस बार 10,000 रुपये क्विंटल तक जाएगा या नहीं?
HR Breaking News - खरीफ सीजन की लगभग सभी फैसले तैयार हो चुकी हैं और मंडियों में पहुंचने लगी है। कपास की नई फसल भी अब मंडियों में तेजी से पहुंच रही है सभी किसानों की नजरे कपास के अच्छे भाव पर हैं। इस बीच किसानों के लिए एक गुड न्यूज़ है। दरअसल लगभग सभी मंडियों में कपास का भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से ऊपर पहुंच गया है कुछ मंडियों में कपास (kapaas ka taja bhav) का भाव 9,000 क्विंटल को भी पार कर गया है। हालांकि सभी मंडियों में कपास का भाव एक सम्मान नहीं है। क्वालिटी और कपास की किस्म के अनुसार रेट अलग-अलग है और आए दिन भाव में बदलाव हो रहा है।
नरमे के MSP में 557 रुपये क्विंटल की बढ़ौतरी -
सरकार ने हाल ही में कपास का न्यूनतम समर्थन मूल्य (kapaas ka MSP) बढ़ाया है। साल 2026-27 के लिए मध्य रेशे वाली कपास का न्यूनतम समर्थन मूल्य (kapaas rate) 8267 रुपए तय किया गया है। वहीं लंबे रेशे वाली कपास का न्यूनतम समर्थन मूल्य 8667 रुपए प्रति क्विंटल है। पिछले साल के मुकाबले कपास के एसपी में 557 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। इस बार किसानों को कपास का अच्छा भाव (kapaas mandi bhav) मिल रहा है। पिछले कई दिनों से कपास की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है।
क्या 10 हजार रुपये प्रति क्विंटल होगा नरमा?
बाजार (mandi update) जानकारों का कहना है कि अगर मंडियों में कपास की मांग आगे भी बनी रहती है तो कुछ ही दिनों में नरमा का भाव 10,000 रुपये प्रति क्विंटल के आंकड़े को टच कर सकता है। 7 अक्टूबर को गुजरात की राजकोट मंडी में नरमे का भाव (narme ka bhav) 9,250 रुपए प्रति क्विंटल तक जा पहुंचा। इसके अलावा ज्यादातर मंडियों में कपास का भाव 8800 से लेकर 9000 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रहा है।
आज मंडियों में नरमा का ताजा भाव -
आज 12 अक्टूबर 2026 को हरियाणा की मंडियों (aaj narme mandi bhav) में कपास का भाव तेज है। गोलूवाला मंडी में नरमे का भाव 9201 रुपए प्रति क्विंटल तक जा पहुंचा है। इसके अलावा सिरसा की मंडी में आज निर्माण 9000 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है। जेतेश्वर मंडी में देसी कपास का भाव 8181 रुपए प्रति क्विंटल रहा है वहीं नरमे का भाव 8940 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
इस बार नरमे की अच्छी पैदावार - (mandi bhav)
हरियाणा में इस बार मानसून (monsoon) की कम बरसात हुई है जिसकी वजह से फसलों पर काफी प्रभाव पड़ा है। इस बार अति भारी बरसात नहीं होने की वजह से नरम की फसलों को कम नुकसान हुआ है और अच्छी पैदावार निकल रही है। सिरसा, फतेहाबाद, भूना में ताजा आंकड़ों के अनुसार, प्रति एकड़ नरमे की औसत 6 से 7 क्विंटल रही है। वहीं कुछ किसानों ने बताया है कि प्रति एकड़ 10 क्विंटल तक नरमा निकला है। बाजार में किसानों को नरमे का अच्छा भाव मिल रहा है और आने वाले दिनों में नरमा का भाव और बढ़ सकता है।
