hrbreakingnews.com

2 अक्टूबर 2026 का मौसम

2 October 2026 ka mausam : अक्टूबर माह की शुरुआत होने में बस कुछ ही घंटे शेष है। मौसम विभाग का कहना है कि अक्टूबर माह की शुरुआत के साथ ही मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदलने वाला है। इस दौरान बारिश का दौर थमने के साथ ही सुबह-शाम की हल्की ठंडक बढ़ सकती है। ऐसे में तापमान (2 October 2026 ka mausam) में उतार-चढ़ाव बना रहने वाला है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि आगामी दिनों में मौसम कैसा रहने वाला है। 
 
2 अक्टूबर 2026 का मौसम

HR Breaking News (2 October 2026 ka mausam) अक्टूबर माह की शुरुआत के साथ ही मानसून की पूरी तरह से विदाई हो जाएगी। नए माह की शुरुआत के साथ ही हल्की गुलाबी ठंड आ आगमन शुरू हो जाएगा। सुबह-शाम को तापमान में गिरावट से हल्की ठंडक महसूस की जा सकती है। हालांकि दिन में धूप के चलते मौसम (Rain Alert) सामान्य रहेगा। ऐसे में चलिए खबर में जानते हैं कि आगामी 1 हफ्ते मौसम कैसा रहने वाला है।

आगामी 48 घंटे में कैसा रहेगा मौसम (Weather News)


सितंबर की आखिर से ही मौसम (Mausam Ka Update) में बदलाव नजर आ रहा है। अब दिन भर में भी तेज धूप के साथ ही हल्की झौंकेदार हवाएं चलने की वजह से मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है। अब इस बीच मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने आगामी 48 घंटे में कई राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
इस दौरान अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई गई है और केरला, तमिलनाडु, कर्नाटक, रॉयल सीमा और आंध्र प्रदेश में तेज जोरदार हवाओं के साथ बिजली कड़कने और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

3 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम


वही, 3 अक्टूबर (3 October Ka Mausam) को अरुणाचल प्रदेश के साथ ही आंध्र प्रदेश में तेज हवाएं चलने के आसार जताए गए हैं। इस दौरान रायलसीमा और केरल में बिजली कड़कने के साथ ही भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

 

4 अक्टूबर को मौसम का हाल 


4 अक्टूबर के मौसम (Mausam Ki Khabrein) की बात करें तो इस दौरान सिर्फ अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। बाकी के राज्यों में मौसम एकदम साफ रहने वाला है। अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे मौसम में ठंडक महसूस किए जाने की संभावना है और अन्य राज्यों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जारी किया है।

 

आगामी दिनों में साफ रहेगा मौसम 


5 अक्टूबर से बारिश का दौर पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा। इसके लिए मौसम विभाग (mausam vibhag) ने अक्टूबर से बारिश का दौर बंद होने के बाद हल्की ठंड का आगमन शुरू होने की संभावना जताई है। इस दौरान तापमान (monsoon updates) में गिरावट से रात के साथ ही दिन में भी हल्की ठंडक महसूस की जा सकती है। 6 अक्टूबर को भी मौसम ऐसा ही रहने वाला है, जिसके लिए आईएमडी ने अपडेट जारी किया है।