home page

Onion Rate Down : प्याज की कीमतों में भारी गिरावट, जान लें कहां क्या चल रहे हैं प्याज के दाम

Mandi Bhav Today :कुछ दिन पहले तक आम लोगों के पसीने छुड़ा रहे प्याज के दाम अब अचानक औंधे मुंह गिर गए हैं। प्याज की कीमतों (onion rate today) में भारी गिरावट आने से एक ओर जहां लोगों को सस्ते रेट पर प्याज मिल रहा है, वहीं किसानों को इससे नुकसान हो रहा है। आइये जानते हैं किन राज्यों में क्या चल रहे हैं प्याज के रेट।

 | 
Onion Rate Down : प्याज की कीमतों में भारी गिरावट, जान लें कहां क्या चल रहे हैं प्याज के दाम

HR Breaking News (Onion Price Today)। प्याज के भाव में गिरावट आने से अब आम आदमी का रसोई बजट सुधरता दिख रहा है। कुछ दिन पहले प्याज की कीमतें (onion rate fall) आसमान छू रही थीं। इससे ग्राहकों को प्याज खरीदना महंगा पड़ रहा था।

 

 

हालांकि, तब किसानों को तो प्याज की बिक्री पर अच्छा खासा मुनाफा हो रहा था, जो अब पहले से काफी कम हो गया है। अधिकतर किसानों की तो फसल लागत भी पूरी नहीं हो पा रही है।

अचानक प्याज के भाव (pyaj ka bhav) में आई इस गिरावट के कई कारण बताए जा रहे हैं, जिनमें से बरसाती मौसम का आगमन भी एक बड़ा कारण है। इस वजह से देश के अधिकतर राज्यों की मंडियों (mandi rate today) में प्याज के भाव अचानक गिर गए हैं।


अधिकतम व न्यूनतम भाव में है इतना अंतर 


प्याज के अधिकतम और न्यूनतम भाव (onion minimum price) में 1400 रुपये तक अंतर अधिकतर मंडियों (mandi rate doday) में देखा जा रहा है। हालांकि यह कहीं पर थोड़ा कम तो कहीं थोड़ा अधिक भी है।

कुल मिलाकर किसानों को अब प्याज की बिक्री पर पहले वाला मुनाफा नहीं मिल पा रहा है। इससे किसानों में सरकार के प्रति भी कुछ रोष देखने को मिल रहा है।

महाराष्ट्र की मंडियों में प्याज के रेट


अगर महाराष्ट्र की बात करें तो यहां पर प्याज के भाव (onion price 10 july) अन्य राज्यों से अधिक हैं। वाशी मंडी में प्याज के भाव (onion rate update) गिरने के बावजूद अधिकतम 1900 रुपये क्विंटल पर ट्रेंड कर रहे हैं। यह प्याज का अधिकतम रेट है, जो अन्य सभी राज्यों से अधिक भी है।

हालांकि, पुणे में प्याज का न्यूनतम रेट 500 रुपये क्विंटल तक आ गया है, जबकि अधिकतम रेट 1800 रुपये (onion maximum price) क्विंटल है। प्याज का ऊंचा भाव न मिल पाने के कारण यहां के किसानों में मायूसी है।

प्रमुख प्याज उत्पादक राज्यों में भाव


राजस्थान प्रमुख प्याज उत्पादक प्रदेश है। यहां पर राजकोट मंडी प्याज का न्यनूतम रेट (rajasthan onion price) 575 रुपये क्विंटल चल रहा है, जो बेहद कम है। हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में प्याज अधिकतम 1800 रुपये क्विंटल के रेट पर बिक रहा है।

मध्य प्रदेश की मंडियों (MP mandi rate) में प्याज का न्यूनतम भाव 400 रुपये क्विंटल से भी कम हो गया है। यहां प्याज का अधिकतम भाव 1600 रुपये क्विंटल है।  


मध्य प्रदेश में प्याज का भाव


मंडी         न्यूनतम     अधिकतम 

  • सेंधवा        700        1000    
  • बदनावर    800        800    
  • सारंगपुर    400        410    
  • भोपाल    700        1600    
  • टिमरनी    800        1000    
  • जावरा    412        472    
  • सैलाना    398        1301    

देश की प्रमुख मंडियों में प्याज के दाम 
मंडी                 न्यूनतम     अधिकतम     

  • दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल)    1400        1500    
  • पूरनपुर (उत्तर प्रदेश)    1230        1305    
  • अंबाला (हरियाणा)        1035        1350    
  • मंझनपुर (उत्तर प्रदेश)    1170        1355    
  • राजकोट (गुजरात)        575         1600    
  • चंडीगढ़ (हरियाणा)        800        1800    
  • कोपागंज (उत्तर प्रदेश)    1000        1200


नोट - ऊपर दिए गए प्याज के भाव (onion rate latest) रुपये प्रति क्विंटल में हैं।

News Hub