hrbreakingnews.com

हिसार में 3 साल में 31 हजार हेक्टेयर में बढ़ा धान का रकबा 

dhaan ka rakba : हिसार शहर जहां कपास की खेती बड़े पैमाने की जाती है। वहीं, अब यह शहर धान के दबदबे की तरफ बढ़ रहा है। बीते 3 सालों में हिसार में धान का रकबा 31 हजार हेक्टेयर तक बढ़ा है। धान की बढ़ती खेती का प्रभाव मंडियों पर साफ नजर आ रहा है। हिसार में धान की आवक (Arrival of paddy in Hisar) अनुमान से ज्यादा हो गई है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि हिसार में धान का रकबा कितना बढ़ गया है।
 
हिसार में 3 साल में 31 हजार हेक्टेयर में बढ़ा धान का रकबा

HR Breaking News (dhaan ka rakba) हिसार जिले में अब किसान धान की बिछाई को प्राथमिकता दे रहे हैं।हिसार मंडियों में धान की आवक का सिलसिला अभी जारी है। हिसार में धान की खेती (Paddy cultivation in Hisar) का क्षेत्र लगातार बढ़ रहा है और किसान कपास से दूरी बना रहे हैं। आंकड़ों की बात करें तो हिसार में बीते 3 वर्षों में 31 हजार हेक्टेयर में धान का रकबा बढ़ गया है। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
 

हिसार-हांसी में इतनी हुई धान की बिजाई 


हिसार जिले में कपास की खेती (Cotton cultivation in Hisar) में नुकसान झेल रहे किसान अब धान की बिछाई में लगे हैं। बीते वर्ष की तुलना में इस बार हिसार-हांसी जिले में 52,000 एकड़ अधिक क्षेत्र में धान की बिजाई की गई है। 3 साल से धान का रकबा 31000 हेक्टेयर बढ़ गया है। हरियाणा सरकार (Haryana Government) की तरफ से धान का क्षेत्र घटाने के लिए दूसरे फसलें अपनाने पर 8000 रुपये की आर्थिक सहायता देने का प्लान भी किसानों के धान के प्रति रुझान को नहीं बदल पाया है।

 

हिसार जिले में धान की आवक 


अब तक हिसार जिले में धान की आवक (Dhan Ki Aavak) अनुमान से ज्यादा हो गई है। खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से 55 हजार मीट्रिक टन आवक का अनुमान लगाया गया था और अब तक 80 हजार मीट्रिक टन धान मंडी में पहुंचा है। 15 नवंबर तक इसके 90 हजार मीट्रिक टन पहुंचने की संभावना है। 


हिसार-हांसी मंडियों में धान की आवक (Arrival of paddy in Hisar-Hansi mandis) अभी जारी है। किसानों के मुताबिक कपास में गुलाबी सुंडी और अन्य कीटों के प्रकोप से नुकसान हो रहा है। 4 वर्ष से कपास की खेती में हो रहे घाटे की वजह से किसान अब कपास से दूरी बना रहे हैं।

 

क्यों बना रहे किसान कपास से दूरी 


भारतीय किसान यूनियन अंबावता के प्रदेश अध्यक्ष का करने की गुलाबी सुंडी की वजह से कपास उत्पादकों को नुकसान हो रहा है। HAU के वैज्ञानिक कपास में लगने वाले कीड़ों की रोकथाम का समाधान नहीं दे रहे हैं। पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के तहसील प्रधान का कहना है कि धान की फसल (Dhan Ki Fasal) में उत्पादन एक तरह से गारंटी रहती है। कुछ इलाकों में भूजल स्तर ऊपर आने की वजह से भी किसान धान को तवज्जो दे रहे हैं।

हिसार में कब कितनी हुई धान की बिजाई 


हिसार में साल 2024 में 1.09 लाख हेक्टेयर में धान की बिजाई (Paddy sowing in 2024) की गई थी। साल 2025 में या बढ़कर 1.9 लाख हेक्टेयर हो गई और साल 2026 में धान का रकबा 1.40 लाख हेक्टेयर तक पहुंचा है। यानी 3 साल में लगभग 31000 हेक्टेयर का इजाफा हुआ है। सेम की समस्या की ओर से भी कपास का रकबा घटाया है।

कितना कम हुआ कपास का रकबा 


हरियाणा में कपास की खेती (Cotton cultivation in Haryana) का क्षेत्र लगातार कम हो रहा है। साल 2019-20 में कपास का रकबा 801.04 हजार हेक्टर था। 2020-21 में यह 739.6 हजार, 2021-2022 में 635.6 हजार और 2022-2023 में 574.61 हजार हेक्टर रह गया है। साल 2023-24 में बढ़ोतरी हुई और 577.68 हजार हेक्टेयर हुआ है। 2024-2025 में यह कम होकर 398.47 और 2050-26 में 282.46 हजार हेक्टेयर रह गया है।

जानिए हिसार में कृषि भूमि का ब्योरा 


हरियाणा के अतिरिक्त कृषि निदेशक का कहना है कि हरियाणा सरकार किसानों को पानी बचाने के लिए धान की खेती कम करने और दूसरी फसले अपनाने के लिए कह रही है। इसके लिए आर्थिक सहायता भी दे रही है। हिसार में बीते 3 वर्ष में धान का रकबा बढ़ा है। कपास में नुकसान और सेम की समस्या वाले इलाके का विस्तार इसका प्रमुख कारण है।


कृषि भूमि के ब्योरे (Details of agricultural land) की बात करें तो कुल भूमि में 999066 एकड़ रही है। कुल कृषि भूमि 875773 एकड़,कुल बिजाई क्षेत्र 820973 एकड़ और कुल सिंचित भूमि 659030, नहरी पानी से सिंचित 509037, टयूबवेल से सिंचित भूमि 149992 एकड़ रही है।