home page

PM Kisan Yojana : सभी शर्त पूरी, फिर भी नहीं मिल रहा लाभ, जान लें क्या है असली कारण

PM Kisan 22nd Installment : भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। देश के लाखों किसानों को सरकार के द्वारा अलग अलग योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। हालांकि कुछ किसानों (22nd Installment) को इस योजना की सभी शर्तों को पूरा करने के बाद भी लाभ नहीं हो रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं इसकी असली वजह क्या है। खबर के माध्यम से जानिये इस बारे में।

 | 
PM Kisan Yojana : सभी शर्त पूरी, फिर भी नहीं मिल रहा लाभ, जान लें क्या है असली कारण

HR Breaking News (PM Kisan Yojana) भारतीय किसान को आर्थिक रुप से मजबूत करने के लिए सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही है। इन्हीं में से एक योजना पीएम किसान योजना है। इस योजना की शुरुआत 2019 में हुई थी। देश के लाखों करोड़ों किसानों को इस योजना (PM Kisan Yojana) का लाभ मिल रहा है। साल में 3 बार चार-चार महीनों के अंतराल पर सरकार 2-2 हजार रुपये का भुगतान करती है। अगर आप किसान है और इस योजना का लुफ्त उठा रहे हैं तो इस योजना को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अगर समय रहते इसकी सभी शर्तों को पूरा नहीं करते हैं तो आपको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

 

 

जानिये क्यों नहीं आते हैं खाते में पैसे 

सरकार की ओर से पीएम किसान ई-केवाईसी को करना काफी ज्यादा जरूरी कर दिया है। अगर कोई किसान ई-केवाईसी को पूरा नहीं करता है तो फिर उसको किस्त मिलने में परेशानी आ सकती है।  वहीं ई-केवाईसी (PM Kisan Yojana E-KYC) के साथ फार्मर आईडी भी जरूरी कर दी गई है। कभी-कभी फॉर्म भरते समय बैंक से जुड़ी गलत जानकारी भी भर दी जाती है। इसकी वजह से भी किस्त मिलने में परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है।


यहां पर मिलेगी बैंक से जुड़ी जानकारी 

बैंक से जुड़ी जानकारी जैसे बैंक अकाउंट नंबर, आईएफएससी नंबर इत्यादि। इस वजह से ये सुनिश्चित करना चहिए कि आपकी बैंक की डिटेल सही भर दी गई है। इसके अलावा कभी-कभी किसानों (Kisan Yojana) द्वारा भूमि सत्यापन डिटेल गलत भरी जाती है, इससे भी आपकी किस्त अटक सकती है। इन बातों का ध्यान देना काफी जरूरी है ताकी आपकी किस्त न अटके और आपको परेशानी का सामना न करना पड़े।

जानिये अब क्या करना होगा काम 

अगर पात्रता पूरी होने के बाद भी किसानों को पैसे नहीं मिले तो आप हेल्पलाइन नंबर (Schemes for farmers) 155261 या 011-24300606 पर कॉल कर सकते हैं। इसके साथ ही में आप शिकायत के लिए pmkisan-ict@gov.in पर कॉल कर सकते हैं। 


इस दिन आएगी किस्त 

पहले कहा जा रहा था कि होली से पहले या फरवरी के अंत तक योजना की किस्त को जारी कर दिया जाएगा। अब मीडिया रिपोर्ट में एक और नई डेट सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट की मुताबिक 13 मार्च को पीएम किसान (PM Kisan Yojana) की 22वीं किस्त का एलान किया जा सकता है। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम का दौरा करने जाएंगे। दौरे के दौरान पीएम मोदी किसानों की 22वीं किस्त का एलान भी कर सकते हैं। हालांकि इसे लेकर कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।