PM Kisan Yojana : आज सरकार जारी करेगी 22वीं किस्त, जानिये कितनी रकम होगी ट्रांसफर
Kisan Yojana : देशभर के लाखों किसानों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आता है। बता दें कि सरकार अब 22वीं किस्त को जारी करने वाली है। इस किस्त के जारी होने पर किसानों (Update for farmers) को काफी लाभ होगा। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
HR Breaking New (PM Kisan Yojana) भारत एक कृषी प्रधान देश हैं, ऐसे में भारत सरकार के द्वारा किसानों के लिए कई तरह की स्कीम को चलाया जाता है। इन्हीं में से एक स्कीम पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana Latest Update) है। इस योजना के तहत किसानों को हर 4 महीने के अंतराल पर 2-2 हजार रुपये की राशि दी जाती है। चलिये खबर के माध्यम से जानते हैं पीएम किसान योजना से जुड़ी पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।
केंद्र सरकार ने कही ये बात
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की 22वीं किस्त 13 मार्च को जारी करने का फैसला किया है। इसके तहत देशभर के करीब 9.32 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 18,640 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि भेजी जाने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार, 13 मार्च 2026 को असम के गुवाहाटी से इस किस्त को जारी करने वाली है। असम (PM-KISAN yojana) उन राज्यों में शामिल है, जहां पर जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
सरकार इतनी रकम करेगी ट्रांसफर
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किस्त जारी होने की जानकारी देते हुए बताया है कि ये फैसला किसानों के प्रति केंद्र सरकार की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने बताया है कि 22वीं किस्त (22nd installment of PM Kisan yojana) जारी होने के बाद इस योजना के तहत किसानों को ट्रांसफर की गई कुल रकम 4.27 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो जाएगी। चौहान ने बताया है कि 2019 में योजना की शुरुआत होने के बाद से अब तक 4.09 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे पात्र किसान (eligible farmers for PM-KISAN yojana) परिवारों के बैंक खातों में भेज दी गई है।
हर साल किसानों को दिये जाते हैं इतने रुपये
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। ये रकम तीन बराबर किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी जाती है। कृषि मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया है कि 22वीं किस्त (PM-KISAN yojana) के तहत 2.15 करोड़ से ज्यादा महिला किसानों को भी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने बताया है कि इस पैसे से किसान बीज, उर्वरक और कीटनाशक जैसे खेती के जरूरी जरूरी खरीद सकते हैं।
ग्रामीण परिवारों को मिलेगा लाभ
चौहान के अनुसार इस योजना से ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो जाती है। इसके साथ ही में गांवों में महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने देशभर के किसानों, खासतौर पर असम और अन्य राज्यों के किसानों (PM-KISAN yojana News) से अपील की है कि वे PM-KISAN पोर्टल पर जाकर अपना स्टेटस जरूर जांच कर लें और जल्द से जल्द e-KYC प्रक्रिया पूरी कर ली जाती है।
