home page

Rail alert : राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब में खराब होगा मौसम, जानें ताजा अपडेट

Rail alert : मौसम विभाग की ओर से कई राज्यों में मौसम बदलने की चेतावनी दी गई है। मौसम बदलने से कई जगहों पर बारिश भी आ सकती है। मौसम विभाग ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब व पहाड़ी इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है। 

 | 
Rail alert : राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब में खराब होगा मौसम, जानें ताजा अपडेट

HR Breaking News (Weather Rain Alert) मौसम विभाग ने लोगों के लिए राहत भरी खबर दी है। लगातार गर्मी में इजाफा हो रहा है, इसी बीच बारिश का अनुमान भी सामने आया है। चलिए जानते हैं अलग अलग राज्यों के मौसम के बारे में- 

 

 

राजस्थान का मौसम अलर्ट
 

आईएमडी (IMD Alert) की ओर से जारी किए गए वेदर अपडेट के अनुसार कल राजस्थान में कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, इस दौरान प्रदेश में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने के भी आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार अब राजस्थान में दिन के समय उमस और गर्मी अधिक होने लगी है और कुछ क्षेत्रों में लू भी चल रहीं हैं। 

वेदर पूर्वानुमान

आईएमडी की ओर से जारी वेदर पूर्वानुमान के अनुसार पंजाब से कश्मीर तक 15 से 16 मार्च के बीच बारिश, आंधी और ओलावृष्टि होने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उसके आसपास के मैदानी इलाकों में आंधी-तूफान आ सकता है। वहीं, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी मौसम खराब रहने की आशंका है। इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही मौसम विभाग ने उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि होने की भी संभावना जताई है। 

आईएमडी के वेदर पूर्वानुमान के अनुसार 14 से 16 मार्च के बीच उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भयंकर बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान तेज हवाओं का सिलसिला भी क्षेत्रों में देखने को मिल सकता है। 


जानें कहां कैसा रहेगा तापमान 


भारत मौसम विभाग की ओर से जारी वेदर अपडेट के अनुसार आगामी कुछ दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान में काफी बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में आगामी दो दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना जताई है। वहीं इसके बाद तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की कटौती भी हो सकती है। इसी के साथ उत्तर पश्चिमी भारत के तापमान की बात करें तो विभाग का पूर्वानुमान है कि मैदानी क्षेत्रों में आगामी एक सप्ताह में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक तापमान में कटौती हो सकती है।