Barish ka alert : अगले 7 घंटे में 4 राज्यों में अत्यधिक भारी बारिश, आंधी तुफान, बिजली गिरने का रेड अलर्ट
HR Breaking News (Barish ka alert) देशभर के कई हिस्सों में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। कई राज्यों में बादलों की आवाजाही लगी हुई है। वहीं, कई राज्यों में तेज हवाओं (Barish ka alert) का दौर देखने को मिल रहा है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने 4 राज्यों में अगले 7 घंटे में आंधी तुफान के साथ अत्यधिक भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। खबर मे जानिए किन राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
आज किन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम (Kab Barish Hogi)
आज 25 सितंबर को आईएमडी की ओर से कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, यूपी (up weather), वेस्ट बंगाल और सिक्किम में तेज झौंकेदार हवाओं के साथ भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।
इसके साथ ही केरल, कर्नाटक, रॉयल सीमा, मराठवाड़ा, आंध्र प्रदेश, गुजरात, असम, मेघालय, वेस्ट बेंगल, यूपी, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, तेलंगाना में बारिश (Rain Alert In Uttar Bharat) को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
इसके साथ ही उड़ीसा, झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेश और विदर्भ में बिजली कड़कने के साथ ही भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट किया जारी किया है।
यूपी के किन हिस्सों में होगी बारिश
आईएमडी की ओर से बहराइच, गोंडा, सिद्धार्थ नगर, पालमपुर, बालाघाट में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, यूपी (UP ka Mausam kaisa rhega) के बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, कन्नौज, उन्नाव में तेज झौंकेदार हवाएं चलने के साथ ही भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
बिहार के इन जिलों में बरसेंगे मेघा (Bihar Weather)
इसके अलावा आईएमडी ने बिहार (Bihar Weather Forecast) के चंपारण, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, पटना, रोहतास, औरंगाबाद, जमुई, दरभंगा, मधुबनी, गाजीपुर में तेज हवाओं के साथ बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
यूपी के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी (UP Rain Alert)
इसके अलावा आईएमडी (up ka Mausam 25 September) ने टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना में तेज गर्जना के साथ भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यूपी के सीतापुर, बाराबंकी, रायबरेली, फतेहपुर, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, प्रयागराज में तेज झौंकेदार हवाएं चल सकती हैं। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
