home page

Rain Alert : 11 से 14 जून के बीच इन राज्यों में भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Rain Alert : गर्मी से परेशान लोगो के लिए राहत भरी खबर सामनें आई है। देशभर में मौसम का मिजाज बदलता जा रहा है। मौसम के बदलते रूख को देख IMD ने भी आने वालें दिनों के मौसम को लेकर अपडेट जारी किया है तथा बताया है कि 11 से 14 जून के बीच देश के कई राज्यों में भारी बारिश होने वाली है। आइए खबर में जानते है आपके यहां कैसा रहने वाला है मौसम।
 | 
Rain Alert : 11 से 14 जून के बीच इन राज्यों में भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

HR Breaking News : (IMD Updates) बीतें दिनों से चल रहा बारिश का दौर अब कम हो गया है। जिसके बाद से उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी का कहर जारी है। जिसको देखते हुए IMD ने देश के कई हिस्सों में बारिश के साथ गरज और आंधी तूफान का अनुमान जताया है। तो आइए जानते है कि आने वालें दिनों में आपके यहां पर कैसा रहने वाला है मौसम।


देश के दक्षिण प्रायद्वीपीय हिस्सों, पश्चिमी तट और पूर्वोत्तर राज्यों में कल से भारी बारिश होने के आसार (chances of rain) हैं। कर्नाटक और केरल में भारी वर्षा को लेकर अलर्ट (IMD Alert) है। मौसम विभाग के अनुसार 13 जून से इन जगहों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।


पश्चिमी राजस्थान (Rajasthan Weather) में 09-11 तारीख के दौरान भीषण गर्मी की स्थिति बनी रहने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड को छोड़कर उत्तर-पश्चिमी भारत के शेष क्षेत्रों में अगले 4 दिनों के दौरान भीषण गर्मी की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

बीतें 24 घंटों में इन राज्यों में हुई बरसात


कोंकण, गोवा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, त्रिपुरा, मणिपुर में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई। इसी के साथ मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर बारिश (mausam updates) के साथ तेज हवा चली। 


हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, विदर्भ, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाके, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, झारखंड, ओडिशा, बिहार, मणिपुर, तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर बारिश के साथ तेज हवा चली।

मौसम को लेकर विभाग के अंदाजें तथा अलर्ट


पूर्वोत्तर भारत का मौसम


पूर्वोत्तर भारत में एक दो दिनों के दौरान कई जगहों पर मध्यम बारिश होने का अंदाजा है। वहीं, IMD ने पूर्वोत्तर राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। कल से अगले दो तीन दिनों तक पूर्वोत्तर राज्यों में शामिल अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश के (IMD latest updates) आसार हैं।

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत


केरल, माहे, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, लक्षद्वीप में अगले एक दो दिनों के दौरान कई स्थानों पर हल्की तथा कुछ जगहों पर भारी बारिश होने का अनुमान (chances of rain) है। 


कुछ अलग-अलग स्थानों पर हल्की वर्षा के साथ गरज, बिजली और तेज हवा चलने के आसार हैं। तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु पुडुचेरी और कराईकल में आज से 12 जून के दौरान बारिश के साथ हवा चलने का अनुमान है।

पूर्वी और मध्य भारत


उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले एक दो दिनों के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश जारी रहने की संभावना है। 


इसी के साथ अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, मध्य प्रदेश में आज बारिश होने के आसार हैं। छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों 11 और 12 जून को, बिहार, झारखंड में 11-14 जून को झमाझम बारिश होने के आसार हैं।

उत्तर-पश्चिम भारत


उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बुधवार से शनिवार के बीच हल्की से लेकर भारी बारिश होने का अनुमान है। हरियाणा चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शुक्रवार और शनिवार को बारिश होने की संभावना है। 14 जून को पंजाब में बारिश होने की संभावना है। आज से 11 जून के दौरान पश्चिमी राजस्थान में धूल भरी हवा चलने की संभावना है।

पश्चिम भारत


कोंकण, गोवा में सोमवार के अलावा 13 और 14 जून को कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। साथ-साथ गरज और बिजली गिरने का अनुमान है। 


मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में आज से अगले तीन चार दिनों तक बारिश होने के आसार हैं। 12 से 14 जून के दौरान कोंकण और गोवा में, 13 और 14 जून को मध्य महाराष्ट्र में, 14 जून को मराठवाड़ा में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है।

गर्म हवाओं को लेकर भी जारी हुआ अलर्ट


जम्म-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली एक दो दिन तापमान हाई रहने का अंदाजा है। इस दौरान दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश में भी गर्मी का प्रकोप रहने का अंदाजा है। 
गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु पुडुचेरी और कराईकल, बिहार में भी कुछ जगहों पर ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।