अगले 1 से 3 घंटे में यूपी, हिमाचल, उत्तराखंड, के 50 से अधिक जिलों में बारिश का अलर्ट, देखें लिस्ट
HR Breaking News (Heavy Rain Alert) : मानसून की विदाई हो चुकी है। मानसून की विदाई के बाद अब दोबारा मानसून जैसी बारिश देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने अगले 1 से 3 घंटे में यूपी, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के 50 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसको लेकर मौसम विभाग ने बताया कि यह सिलसिला आगे भी जारी रह सकता है।
यूपी में अगले तीन घंटे कैसा रहेगा मौसम (rain alert up)
मौसम विभाग (imd rain alert) ने अगले तीन घंटों में अलर्ट जारी करते हुए यूपी के 20 से अधिक जिलों को सावधानी बरतने को कहा है। इस दौरान यूपी के पीलीभीत, शाहजहांपुर, खीरी, सीतापुर, हरदोई, बस्ती, गोरखपुर, आजमगढ़, बलरामपुर, यूपी, सिद्वार्थ नगर, देवरिया, कुशीनगर, जौनपुर आदि इलाकों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तराखंड में जानिए अगले 3 घंटे का मौसम (rain alert Uttarakhand)
आईएमडी के जारी अलर्ट के अनुसार अगले तीन घंटे में उत्तराखंड के 9 इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमौली, रूद्रप्रयाग, नैनीताल, टिहरी गढ़वाल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरगढ़, देहरादून, रूद्रप्रयाग इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
हिमाचल में अगले तीन घंटे कैसा रहेगा मौसम (rain alert himachal)
मौसम विभाग के जारी अलर्ट के अनुसार हिमाचल प्रदेश के 5 इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी है इसके अलावा 7 इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी है। इनमें सोलन, शिमला, किन्नोर, सिरमौर, बिलासपुर, चंबा समेत पूरे हिमाचल में बारिश का अलर्ट जारी है।
