12, 13, 14 अक्टूबर को 4 राज्यों के 25 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट
HR Breaking News (Weather Updates) उत्तर भारत के कई राज्यों में एक बार फिर से बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी 4 राज्यों के 25 से ज्यादा जिलों (Weather Updates 11 october) में भारी बरसात के असार है। इस दौरान आगामी कुछ दिनों में राज्यों में तापमान में कमी से गुलाबी ठंड का आगमन हो सकता है। खबर में जानिए आगामी समय में किन राज्यों में बारिश के आसार है।
आगामी 24 घंटे में किन राज्यों में बरसेंगे मेघा
मौसम विभाग (mausam Vibhag) का कहना है कि आगामी 24 घंटे में राजस्थान के बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू में भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। आंध्र प्रदेश के तिरुपति, नंदयाल, SPSR नेल्लौर, कडापा, आनंदपुरम, कुरनूल, नांदल, प्रकाशम, वेस्ट गोदावरी, काकीनाडा, अल्लूरी सीताराम राजु में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इन राज्यों में भी होगी बारिश
इसके साथ ही अगले 24 घंटे (Kal kin Rajyo Me Hogi Barish) में झारखंड, गढ़वा, लातेहार पलामू, गढ़वा, चित्रा, हजारीबाग रांची में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य के भी कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान बलरामपुर, सूरजपुर, सरगुजा, रायगढ़, जयपुर में आंधी तूफान के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
13 अक्टूबर को कहां-कहां होगी बारिश
13 अक्टूबर को भी कई राज्य में मौसम (Mausam ka Taja Update) में बदलाव नजर आने वाला है। इस दौरान कई राज्यों के जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 13 अक्टूबर को भी जम्मू कश्मीर, राजस्थान, झारखंड और छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान जम्मू कश्मीर के बारामूला, पुलवामा, कुलगाम, डोडा, किश्तवाड़, उधमपुर में भारी बारिश का येलो अलर्ट (IMD yellow Alert) जारी किया है।
वहीं दूसरी और राजस्थान (Rajasthan Ka Mausam) के फाजिल्का, बठिंडा, बीकानेर, चूरू में आंधी तूफान के साथ तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान झारखंड के लातेहार पलामू, गढ़वा, चित्रा, हजारीबाग में बारिश की संभावना जताई गई है और छत्तीसगढ़ के सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, रायगढ़ में तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।
इन राज्यों में भी जमकर बरसेंगे मेघा
आईएमडी (IMD Rain Alert) के पुर्वानुमान अनुसार कई राज्य में भी बारिश का सिलसिला अभी थमने नहीं वाला है। 14 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के नेल्लोर प्रकाशम, आनंदपुरम, कुरनूल, नांदल, काकीनाडा,अल्लूरी सीताराम राजू में भारी बारिश की संभावना है।
इसके अलावा राजस्थान के बीकानेर, नागौर, चूरू और हनुमानगढ़ में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। वहीं जम्मू कश्मीर के भी उधमपुर, चंबा और कांगड़ा में बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। आईएमडी ने छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh Ka Mausam) के भी कुछ इलाके जैसे बलरामपुर, सूरजपुर, सरगुजा, जयपुर में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
