home page

Rain Alert : दिल्ली एनसीआर समेत हरियाणा के 15 जिलों में बारिश का अलर्ट, अगले 48 घंटे ऐसा रहेगा मौसम

Weather Updates :वैसे तो देश के कई राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दिया है, लेकिन अभी भी कई राज्यों में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। हरियाणा में भी बीते कई दिनों की भीषण गर्मी के बीच मौसम (Weather Updates) की करवट से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर समेत हरियाणा के 15 जिलों में झमाझम बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

 | 
Rain Alert : दिल्ली एनसीआर समेत हरियाणा के 15 जिलों में बारिश का अलर्ट, अगले 48 घंटे ऐसा रहेगा मौसम

HR Breaking News (Weather Alert) दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में बीते कुछ दिनों से मौसम का मिजाज कुछ बदला-बदला लग रहा है और बारिश से मौसम पूरी तरह बदल गया है।  

 

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में कैसा रहने वाला है, इस बारे में जानकारी दी है। वहीं, आईएमडी की ओर से दिल्ली एनसीआर समेत हरियाणा (Haryana Weather News) के कुल 15 जिलों के लिए बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

गरज-चमक के साथ होगी भारी बारिश


हालांकि इस बारिश (Rain alert)के चलते 40 डिग्री तापमान से जूझ रहे लोगों को काफी राहत मिली है। चंडीगढ़ IMD (IMD weather warning )ने शुक्रवार को राज्य के 15 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

बता दें कि इन जिलों में पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह आदि का नाम शामिल हैं। मौसम विभाग का कहना है कि इन इलाकों में बादलों (IMD Rain Alert)की आवाजाही और गरज-चमक के साथ बारिश के आसार है। 

इन जिलों में जमकर बरसेंगे बादल


मौसम विभाग (Imd Weather Forecast)का कहना है कि हरियाणा में अब तक औसतन 86.5 मिमी बारिश दर्ज हो चुकी है और वहीं, सामान्य तौर पर अभी इस अवधि में 68 मिमी बारिश होती है।

अब तक राज्यों में 27 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की जा चुकी है। बीते दिनों भी हिसार, रोहतक, भिवानी, गुरुग्राम, पानीपत, सोनीपत, करनाल, फतेहाबाद, झज्जर, चरखी दादरी, जींद और महेंद्रगढ़ जिलों में बारिश की दर्ज की गई है। इस दौरान सोनीपत में जलभराव भी बेहद ज्यादा हो गया।

आने वाले दो दिनों में कैसा रहेगा मौसम


बीते कुछ दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। महेंद्रगढ़ में तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके अलावा कुरुक्षेत्र में गिरावट 0.9 डिग्री की रही है। जिसके बाद अब तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रहा है।

मौसम विभाग (Haryana rainfall alert )का कहना है कि आने वाले दो दिनों  6 और 7 जुलाई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में 75 से 100 प्रतिशत बारिश हो सकती है।

बारिश से लोगों को मिलेगी उमस से राहत


इसके अलावा  हरियाणा (Haryana weather forecast ) के इन जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में 50 से 75 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा 8 जुलाई को भी मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक फरीदाबाद समेत दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR Ka Mausam)के कुछ इलाकों में 6 से 9 जुलाई तक बादलों की आवाजाही और हल्की बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है।

बता दें कि इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच हो सकता है। हालांकि गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को इस बारिश कुछ राहत मिलने की संभावना है।