Rain Alert : अगले 24 घंटे इन 15 राज्यों में झमाझम बारिश, रेड अलर्ट जारी
Rain Alert :इन दिनों मौसम में किसी भी समय बदलाव आ रहा है। सुबह तेज धू होती है तो शाम तक मौसम पूरी तरह बदल जाता है और आंधी बारिश देखने को मिलती है। वहीं, मानसून का भी आगमन हो चुका है। ऐसे में मौसम विभाग की ओर से भी 15 राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

HR Breaking News (Rain Alert) मौसम विभाग की ओर से बारिश को लेकर 15 राज्यों अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की चेतावनी का अर्थ है कि अगले 24 घंटों के लिए तेज बारिश और आंधी के लिए तैयार रहें। कुछ जोखिम वाली जगह पर हैं तो उसे छोड़कर सुरक्षित स्थान ले लें।
समय से पहले आ गया मानसून
देश में इस साल मानसून ने समय से पूर्व ही दस्तक दे दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक केरल में मॉनसून 24 घंटे के अंदर पहुंच सकता है।
जबकि सामान्य तौर पर मानसून 1 जून से लगभग एक सप्ताह पहले है। 16 साल में सबसे जल्दी मानसून आया है। 2009 और 2001 में मॉनसून 23 मई को पहुंचा था।
इन जगहों पर होगी बारिश (Rain Alert)
मौसम विभाग की ओर से दिल्ली, यूपी और हिमाचल प्रदेश में हल्की और गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है। बिहार, झारखंड और ओडिशा में 26 मई तक तेज बारिश हो सकती है। वहीं, विभाग का अनुमान है कि 15 राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भारी वर्षा हो सकती है।
बन रहा दबाव वाला क्षेत्र
मौसम विभाग का कहना है कि अरब सागर में दबाव का क्षेत्र बन रहा है। यह 24 मई तक काफी गहरा सकता है। समुद्र में इस वजह से हलचल बढ़ सकती है और खासतौर पर तटीय इलाकों में मौसम खराब हो सकता है।
15 राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार 15 राज्यों में 24 मई को बारिश (Rain Alert) की चेतावनी दी गई है। इन दिनों में केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, ओडिशा, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, असम और मेघालय में तेज से तेज वर्षा हो सकती है।
किया गया है रेड अलर्ट जारी
मौसम विभाग की ओर से 3 राज्यों में रेड अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि केरल के कई जिलों में 27 मई तक भारी से भारी बारिश हो सकती है।
इसको लेकर रेड अलर्ट (Rain Alert) जारी किया गया है। 25 मई तक भारी बारिश हो सकती है। यहां बारिश का रेड अलर्ट किया गया है। कर्नाटक के कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है।
यहां होगी तेज हवाओं संग बारिश
मौसम विभाग (Rain Alert) की ओर से यूपी और गुजरात सहित 6 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के अनुसार गुजरात के जूनागढ़, अमरेली, भावनगर और गिर सोमनाथ जिलों में तेज हवाओं और बिजली के साथ भारी बारिश (Rain Alert) देखने को मिल सकती है। वहीं, तेलंगाना के कई जिलों में, तमिलनाडु में ऐसा ही हाल रह सकता है।
यहां भी आएगी तगड़ी बारिश
मध्य प्रदेश में भी तेज हवाओं व बिजली के हल्की से तेज बारिश हो सकती है। कई अन्य जगहों पर भी भारी बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में तेज हवाओं (Rain Alert) और बिजली के साथ मध्यम बारिश की चेतावनी है।
इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में तेज हवाओं और बिजली के साथ मध्यम बारिश की संभावना है। बिहार के लिए बारिश, गरज-चमक व तीव्र हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है।
कैसा रहेगा राजधानी का मौसम
देश की राजधानी दिल्ली में मौसम को लेकर पूर्वानुमान है कि आंशिक रूप से धूप रहेगी। अधिकतम तापमान 37°C और न्यूनतम तापमान 30°C के आसपास रहने की संभावना है। दिन उमस का अनुभव हो सकता है।
वहीं, मौसम विभाग की ओर से दिल्ली के लिए धूल भरी आंधी, हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारों की संभावना जताई है। 26 मई तक दिल्ली में इसी प्रकार का मौसम रह सकता है। इससे हल्की गर्मी से राहत मिल सकती है।