home page

Rain Alert : अगले 2 दिन इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो और ऑरेंज अलर्ट

IMD Rain Alert : देश के सभी राज्यों बारिश शुरू हो चुकी है। हालांकि, अभी तक कुछ राज्यों में मानसून नहीं पहुंचा है। लेकिन अब मानसून तेज गति से आगे बढ़ रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए इन राज्यों में तेज आंधी तूफान के साथ मूसलाधार बारिश की भविष्यवाणी की है। 
 | 
Rain Alert : अगले 2 दिन इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो और ऑरेंज अलर्ट

HR Breaking News - (Rain Alert)। देश के ज्यादातर राज्यों में मानसून एक्टिव हो चुका है। बीते दिनों इसकी रफ्तार पर ब्रेक लग गया था। लेकिन बंगाल की खाड़ी में बने मौसमी सिस्टम के कारण इसे मजबूती मिली है। इससे मानसून (Monsoon Update) उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर राज्यों में तेजी गति से आगे बढ़ रहा है। यहां तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हो रही है। इसे मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में तगड़ी बारिश होने को लेकर येलो व ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

दिल्ली में 29 जून तक कैसा रहेगा मौसम - 

दिल्ली एनसीआर में बीते कई दिनों से भयंकर गर्मी पड़ रही है और उमस ने लोगों का जीना मुश्किल कर रखा था। लेकिन अब झमाझम बारिश का दौर शुरू हो चुका है इससे गर्मी से राहत मिली है। आज राजधानी में बादलों की आवाजाही जारी रही।  IMD के अनुसार, दिल्ली (Delhi Weather) में 29 जून बारिश वाला मौसम बन रहेगा, जबकि जुलाई के पहले हफ्ते में मानसून देश के सभी राज्यों में एक्टिव हो जाएगा। 


जिससे मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। 25 जून को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्यिस के आसपास रह सकता है। 

उत्तर प्रदेश में इतने दिना तक जारी रहेगी बारिश - 

उत्तर प्रदेश के मौसम (UP Mausam Update) का मिजाज बदला हुआ है। राज्य के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की व मध्यम बारिश होने की संभावना है। IMD के मुताबिक, पूर्वी यूपी के जिलों में बारिश होने के आसार हैं। पश्चिमी यूपी में कई जगहों पर बहुत तेज बारिश भी देखने को मिल सकती है। सहारनपुर, मुरादाबाद, इसके अलावा मेरठ, बरेली, बिजनौर और आसपास के क्षेत्रों में भी गरज-चमक और हवाओं के साथ झमाझम बरसात हो सकती है। 

यहां गिरेगी बिजली - 

मौसम विभाग ने खराब मौसम के चलते कई क्षेत्रों में बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। IMD ने खुले में काम कर रहे किसान, मजदूर, और यात्री को सतर्क रहने की सलाह दी है। 


इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश - 

मौसम विभाग (IMD Mausam Update) के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में मानसून ने पूरे राज्य को कवर कर लिया है। ऊना, हमीरपुर, चंबा, मंडी जैसे जिलों में मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। धर्मशाला में रात भर जोरदार बरसात हुई है, जिससे बिजली, जलभराव और फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है। इसके अलावा राजस्थान, पंजाब और हरियाणा (Punjab Haryana weather) में 30 जून तक लगातार बारिश होने की संभावना जताई गई है। 

इन राज्यों में 7 दिनों तक जारी रहेगी बारिश - 

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 27 जून तक बहुत तेज बारिश होने के आसार हैं। बिहार (Bihar Mausam), झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 28 जून तक अति भारी से भारी होने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में अगले 7 दिनों तक लगातार बादलों की तेज गरज, वज्रपात और तेज से तेज बारिश होने से बाढ़ जैसी स्थिति बनने के आसार हैं। 

News Hub