Barish Alert : पंजाब, हरियाणा समेत 10 राज्यों में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी
Barish Alert : देश भर में मौसम बदल रहा है। सर्दियों का सीजन शुरू हो गया है, लेकिन बारिश का सिलसिला नहीं रुका है। देश के कई हिस्सों में गरज- चमक के साथ मूसलाधार बरसात हो रही है। मौसम विभाग ने 14 नवंबर तक देश के कई हिस्सों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं।
HR Breaking News - उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम बदल गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 12 से 14 नवंबर के बीच पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से हरियाणा, पंजाब समेत कई राज्यों में मेघ गर्जन और बिजली कड़कने के साथ झमाझम बरसात होगी। वहीं लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर में बारिश के साथ बर्फबारी होने का अनुमान है। इससे मैदानी इलाकों में तापमान तेजी से गिरेगा और सर्दी का असर बढ़ेगा।
पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से बदलेगा मौसम -
पश्चिमी विक्षोभ भूमध्य सागर या अटलांटिक क्षेत्र से आने वाली मौसम प्रणाली होती है, जो सर्दियों में उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित करती है। यह सिस्टम नमी लेकर आता है। पहाड़ी क्षेत्र में बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में ठंड का असर तेजी से बढ़ता है। इस बार यह पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) 10 नवंबर को एक्टिव होने वाला है जिससे कई राज्यों में बरसात होगी।
50 की स्पीड से चलेगी हवा -
जम्मू कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद क्षेत्र में 10 और 11 नवंबर तथा 14 नवंबर (14 November tak ka mausam) को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है। 12 और 13 नवंबर के बीच इन राज्यों में तेज आंधी-तूफान के साथ बहुत भारी बरसात देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज आंधी चलने की सी चेतावनी जारी की है।
पंजाब, हरियाणा में बारिश का अलर्ट -
पंजाब में 12 तारीख को मौसम बदलेगा। मौसम विभाग (Mausam Update) ने 12 से 14 नवंबर के बीच पंजाब के कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। चंडीगढ़ और हरियाणा में भी हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। यह बारिश फसलों के लिए लाभदायक साबित हो सकती है, लेकिन कई इलाकों में अति भारी बरसात होने से फसलों को नुकसान भी हो सकता है। इस मौसम में बदलाव का सबसे ज्यादा असर पहाड़ी क्षेत्र में देखने को मिलेगा। बर्फबारी और बारिश के चलते कुछ रास्ते बंद हो सकते हैं। वहीं मैदानी इलाकों में तापमान गिरने से सर्दी का प्रकोप बढ़ेगा। ऐसे में किसानों को फसलों की देखभाल करने की जरूरत है।
आज भारी बारिश की चेतावनी -
9 नवंबर के IMD ने दक्षिणी प्रायद्वीपीय और द्वीपीय क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश 64.5-115.5 mm हो सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बड़े हिस्से में बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है।
दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम -
दिवाली के बाद दिल्ली (Delhi Weather) की हवा जहरीली हो गई है। कई इलाकों में AQI 400 पार पहुंच गया है। 9 नवंबर को सुबह के समय दिल्ली-NCR में आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और ज्यादातर जगहों पर मध्यम कोहरा रहेगा। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। सुबह के समय पूर्व-दक्षिण-पूर्व दिशा से 10 km प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चलेंगी, जो दोपहर में बढ़कर 12 km प्रति घंटे हो जाएंगी। रात के समय हवा की गति कम होकर 10 km प्रति घंटे रह जाएगी और इसकी दिशा पूर्व की ओर होगी।
