29, 30 नवंबर और 2 से 4 दिसंबर के बीच तेज आंधी के साथ होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
IMD Weather - आए दिन मौसम में चेंज देखने को मिल रहे हैं। सर्दियों के सीजन में एक बार फिर से बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने 8 से ज्यादा राज्यों में मेघ गर्जन और बिजली कड़कने के साथ बरसात की चेतावनी जारी की है। वहीं एक दर्जन से अधिक राज्यों में घना कोहरा छाने का भी अलर्ट जारी किया गया है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं -
HR Breaking News - मौसम विभाग के अनुसार कड़ाके की ठंड के बीच अब झमाझम बारिश होगी। आज 29 नवंबर को कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने पूर्वी भारत और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे के मौसम पर नजर डालें तो तमिलनाडु में सबसे ज्यादा 70 से 110 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है। पंजाब, उड़ीसा, मेघालय, मणिपुर के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा नजर आया है।
मौसम में आया बड़ा बदलाव -
मौसम विभाग (Aaj ka Mausam) ने उत्तर पश्चिम भारत के जम्मू कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद में 4 दिसंबर (4 December ka mausam) हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 3 से 4 दिसंबर के बीच कुछ जगहों पर मेघ गर्दन और बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। वहीं कुछ जगहों पर बिजली गिरने की भी आशंका है।
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के राज्यों में बारिश शुरू -
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, केरल (Kerala weather), माहे, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकाल में 29 नवंबर से 4 दिसंबर के बीच कुछ जगहों पर बरसात हो सकती है। लक्षद्वीप में 30 नवंबर और 2 से 4 दिसंबर तटीय कर्नाटक में 29 नवंबर दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 2 से 3 दिसंबर के बीच बरसात होगी। 29 नवंबर को लक्ष्यदीप में जोरदार बरसात हो सकती है। इस दौरान हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। कुछ इलाकों में तेज आंधी तूफान के साथ मूसलाधार बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।
पूर्वी भारत में आंधी और बारिश का अलर्ट -
पूर्वी भारत में भी मौसम अब करवट बदल रहा है। 29 नवंबर (29 November ka mausam) और 4 दिसंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ जगहों पर झमाझम बरसात होगी। 30 नवंबर से 3 दिसंबर के बीच अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कई बड़े हिस्सों में भारी बरसात हो सकती है। इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी, जो 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है। खराब वेदर के चलते मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।
30 नवंबर और 2 से 3 दिसंबर को छाएगा घना कोहरा -
भारतीय मौसम विभाग (mausam update) ने महाराष्ट्र में अगले दो दिन तक न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होने का अनुमान जताया है। लेकिन इसके बाद तीन दिन में तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिर सकता है। उत्तर प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा के कुछ इलाकों में 30 नवंबर, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब में 2 दिसंबर, हिमाचल प्रदेश में 3 दिसंबर को सुबह घना कोहरा जा सकता है। अगले 7 दिन तक कहीं भी गंभीर शीत लहर चलने की संभावना नहीं है।
पश्चिम और मध्य भारत में नहीं होगी बारिश -
पश्चिम और मध्य भारत में मौसम साफ बना रहेगा। मौसम विभाग (aaj ka mausam) ने यहां अगले एक हफ्ते तक बारिश और आंधी को लेकर कोई भी चेतावनी जारी नहीं की है। हालांकि ठंड बढ़ने के आसार हैं पहाड़ी राज्यों पर हो रही बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है। कुछ इलाकों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ सकता है।
