home page

Rainfall Alert : 11 मई तक इन राज्यों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Rainfall Alert : गर्मी से परेशान लोगों को बीतें तीन-चार दिन से काफी राहत मिली है। देश के कई इलाकों में मौसम अपना रूख बदलता नजर आ रहा है। कई इलाकों में बारिश के आसार बने हुए है तो कई जगहों पर तेज आंधी चल रही है। बदलते मौसम के रूख को देख IMD ने भी आने वाले दिनों के मौसम को लेकर अपडेट जारी किया है। आइए खबर में जानते है अगलें दिनों कहां-कहां होगी बारिश।
 | 
Rainfall Alert : 11 मई तक इन राज्यों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

HR Breaking News : (IMD Rain Alert) देशभर में मौसम करवट लेता नजर आ रहा है। बीतें दिनों लोगो को तपती गर्मी की वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। बदलते मौसम के रूख को देख गर्मी से परेशान लोगो को काफी राहत मिलने वाली है।


मौसम विभाग ने हाल ही में ताजा अपडेट जारी करते हुए बताया है कि अगले 3 से 4 दिन में कई राज्यों में तेज रफ्तार से आंधी चलने और कहीं कहीं बारिश (IMD rain alert) होने की संभावना है। 


IMD के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 8 से 11 मई तक मौसम में उथल-पुथल रहेगी। इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश, आंधी, बिजली गिरने की संभावना है। 


उत्तराखंड के मौसम को लेकर भी जारी हुआ अपडेट


देशभर में हो रहे मौसम के बदलाव को देख IMD ने उत्तराखंड के मौसम (weather latest updates) को लेकर भी बड़ा अपडेट जारी किया है। उत्तराखंड में 8 मई को कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है, साथ ही हल्की से मध्यम बारिश और 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं चल सकती हैं।

कल कुछ ऐसा रहेगा मौसम का हाल 


IMD ने 9 मई को छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। इस दौरान अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। 


पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में आंधी और बारिश


पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 8 से 11 मई के बीच हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी और बिजली की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। इन राज्यों में हवाओं की गति 30-40 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। 

राजस्थान में धूल भरी आंधी की चेतावनी


पश्चिमी राजस्थान (rajasthan weather) में 8 से 11 मई तक धूल भरी आंधी चलने की संभावना है, जिससे दृश्यता कम हो सकती है और सड़क यातायात प्रभावित हो सकता है। इसके अलावा, राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और 40-50 किमी प्रति घंटे की हवाएं भी चल सकती हैं। 

तापमान में हो सकती है बढ़ोतरी


उत्तरी राज्यों में अगले सात दिनों में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की उम्मीद है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान में दिन के समय गर्मी का अहसास बढ़ सकता है। हालांकि, बारिश और आंधी से तापमान (latest weather updates) में कुछ राहत मिलने की भी संभावना है। 


इसी तरह अगले 2 दिनों के दौरान पूर्वी भारत के अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे वृद्धि होने की संभावना है वहीं, आने वाले 7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।अगले 2 दिनों के दौरान मध्य और पश्चिम भारत (IMD rain alert) में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना नहीं है और उसके बाद अगले 3 दिनों तक 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।