home page

Haryana me barish : हरियाणा में हो रही रिकॉर्ड बारिश, अगले 48 घंटों में होगी तगड़ी बारिश

Haryana Rain Alert :हरियाणा में बारिश का सिलसिला जारी है। मानसून लगातार मेहरबां होकर बरस रहा है। सोमवार को प्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए भी अलर्ट जारी कर दिया है। मंगलवार को भी प्रदेश में बादल छाए हुए हैं। 

 | 
Haryana me barish : हरियाणा में हो रही रिकॉर्ड बारिश, अगले 48 घंटों में होगी तगड़ी बारिश

HR Breaking News (rain alert) हरियाणा में इस बार मानसून की बारिश बाकी वर्षों से अच्छी होती दिख रही है। इस बार मानसून के बादल जमकर बरस रहे हैं। प्रदेश के अधिकतर जिलों में सामान्य से अधिक बारिश (Rain Alert Haryana) दर्ज की गई है।

 

कुछ जिलों में बारिश कम हुई है, लेकिन सूखा कहीं नहीं पड़ा है। प्रदेश में लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग की ओर से 20 जुलाई तक का वेदर अपडेट जारी किया गया है।

 

आज इन जिलों में तेज बारिश की संभावना 
 

मौसम विभाग की ओर से हरियाणा के विभिन्न जिलों के लिए तेज बारिश की संभावना जताई गई है। इसमें महेंद्रगढ़, झज्जर, चरखी दादरी, भिवानी, हिसार, फरीदाबाद, यमुनानगर, पंचकूला, अंबाला, मेवात, पलवल, गुरुग्राम, रेवाड़ी शामिल है। इन जिलों में तेज बारिश (Heavy Rain Alert) होने की संभावना है। 

इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना 
 

हरियाणा के कई हिस्सों में हल्की बारिश (light rain Haryana) की संभावना है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम से हल्की बारिश हो सकती है। इसमें रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, सिरसा, फतेहाबाद शामिल है। 

कब तक रहेगा बारिश का सिलसिला जारी 
 

हरियाणा में बारिश (barish ka alert) का सिलसिला 18 जुलाई तक जारी रहने वाला है। इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया है। अधिकतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। अब तक तापमान सामान्य से काफी नीचे चल रहा है। 

तीन जिलों में बारिश 
 

हरियाणा के तीन जिलों में 300 एमएम से ज्यादा बारिश हो चुकी है। इसमें यमुनानगर में सबसे ज्यादा 365.3 एमएम बारिश दर्ज (Haryana Rain Alert) की गई है। जबकि महेंद्रगढ़ में 340.6 एमएम, रेवाड़ी में 301.5 एमएम बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विभाग (IMD) का अनुमान है कि 2025 में सीजन में अब तक हरियाणा में जितनी बारिश हुई है आगे और भी ज्यादा बारिश हो सकती है। हरियाणा में औसतन 162.8 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है जो की सामान्य से 38% ज्यादा है।

News Hub