home page

Rajasthan Ka Mausam : राजस्थान में दिखेगा गर्मी का तेवर, पारा पहुंचा 40 डिग्री के पास

Rajasthan Ka Mausam :राजस्थान में गर्मी ने अपने तेवर फरवरी महीने में ही दिखा दिए थे। वहीं, मार्च की शुरुआत में भी प्रदेश में गर्मी अपने जोरों पर पहुंच चुकी है। वर्तमान में राजस्थान के अधिकतर क्षेत्रों में मई-जून जैसी गर्मी लोगों को महसूस हो रही है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इस दौरान सबसे अधिक गर्मी पश्चिमी राजस्थान के क्षेत्रों में देखने को मिल रही है। प्रदेश के बाड़मेर में तो अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को भी पार कर गया है। 

 | 
Rajasthan Ka Mausam : राजस्थान में दिखेगा गर्मी का तेवर, पारा पहुंचा 40 डिग्री के पास 

HR Breaking News (Rajasthan ka Mausam) वर्तमान में राजस्थान का न्यूनतम व अधिकतम तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया जा रहा है। इस बीच मौसम केंद्र जयपुर की ओर से जारी वेदर अपडेट के अनुसार आगामी एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है। साथ ही तापमान में भी 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। 


आज 3 मार्च होली के दिन प्रदेश में आसमान साफ रहेगा। हालांकि, तेज धूप लोगों को परेशान करती रहेगी। इस दौरान प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। 

 

 

24 घंटे के मौसम की बात करें तो प्रदेश में मौसम (weather alert) शुष्क बना रहा है। साथ ही अधिकतर इलाकों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी भी दर्ज की गई है। वहीं, इस दौरान प्रदेश में सर्वाधिक गर्म क्षेत्र बाड़मेर रहा है। यहां का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान माउंट आबू का रहा है। बीते 24 घंटे में माउंट आबू का न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इस दौरान प्रदेश में आद्रता औसत 15 से 40 प्रतिशत रही है। 

जानें कहां कितना रहा तापमान 
 

मौसम विभाग (IMD Weather Alert) की ओर से जारी किए गए आंकड़ों पर नजर डालें तो बीते दिन यानी 2 मार्च को जैसलमेर में अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 33.5 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 35.4 डिग्री सेल्सियस, श्री गंगानगर में 31.9 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 37.6 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 33.2 डिग्री सेल्सियस, अजमेर में 33.6 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 35.4 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 33.6 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 34.5 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 30.5 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 33.5 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 32.0 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 33.7 डिग्री सेल्सियस, माउंट आबू में 26.3 डिग्री सेल्सियस, नागौर में 34.1 डिग्री सेल्सियस, जालौर में 34.6 डिग्री सेल्सियस और डूंगरपुर में 33.6 डिग्री सेल्सियस, सिरोही में 29.9 डिग्री सेल्सियस, करौली में 33.3 डिग्री सेल्सियस, दोसा में 33.6 डिग्री सेल्सियस, फतेहपुर सीकर में 33.5 डिग्री सेल्सियस और झुंझुनू में 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 


इसके अलावा प्रदेश के न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) की बात करें तो बीते दिन अजमेर में न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस, झुंझुनू में 16.0 डिग्री सेल्सियस, वनस्थली में 14.8 डिग्री सेल्सियस, दोसा में 13.2 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 12.2 डिग्री सेल्सियस, करौली में 12.8 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 18.2 डिग्री सेल्सियस, सीकर के फतेहपुर में 12.4 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 15.0 डिग्री सेल्सियस, सिरोही में 12.9 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 13.2 डिग्री सेल्सियस, जालौर में 17.0 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 16.9 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 16.6 डिग्री सेल्सियस, श्री गंगानगर में 17.1 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 8 डिग्री सेल्सियस, माउंट आबू में 12.0 डिग्री सेल्सियस और जैसलमेर में 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।


 
आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम 


मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (Jaipur news) की ओर से जारी वेदर अपडेट में बताया गया है कि आगामी एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। साथ ही इस दौरान मौसम में कोई बड़ा परिवर्तन होने के आसार नहीं हैं। यहां के निर्देशक राधेश्याम शर्मा का कहना है कि आने वाले 7 दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। साथ ही इस दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़त होने के आसार हैं। होली के बाद तापमान में विशेष रूप से बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, जिससे दिन के समय लोगों को और अधिक गर्मी का एहसास होगा।