Rajasthan Mandi Bhav : मूंग, जीरा, ग्वार, चना, तारामीरा और सरसों के भाव में बड़ा बदलाव, देखें नए रेट
Rajasthan Mandi Bhav : रबी सीजन की शुरुआत के साथ ही सरसों, चना, गेहूं, मेथी की बिजाई शुरू हो गई है। वहीं मंडियों में फसलों के भाव में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मूंग, जीरा, ग्वार, चना, तारामीरा, सरसों के भाव में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। राजस्थान की मेड़ता मंडी में आज जीरे का भाव 25,000 रुपए क्विंटल के पर जा पहुंचा है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं सभी फसलों का ताजाभाव
HR Breaking News - राजस्थान की सभी प्रमुख मंडियों में आज 7 नवंबर 2026 को मूंग, जीरा, ग्वार, चना, सौंप, ईसबगोल और सरसों की कीमतों में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। इन सभी फसलों के भाव में पिछले कई दिनों से उतार चढ़ाव जारी है। किसानों के लिए अच्छी खबर यह है कि आज कई फसलों के भाव में बंपर तेजी आई है।
जीरे की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी -
राजस्थान की मेड़ता मंडी (medta mandi bhav) में जीरे का अधिकतम भाव 25,500 प्रति क्विंटल तक जा पहुंचा है। वहीं नागौर मंडी में मूंग की कीमत 8,500 प्रति क्विंटल दर्ज की गई है। मेड़ता कृषि उपज मंडी में जीरे के भाव में अच्छा अंतर देखने को मिला है।
पिछले साल की तुलना में किसानों को इस बार लगभग सभी फसलों का भाव अच्छा खासा मिल रहा है। सरसों की कीमतों (sarso rate) में भी लगातार तेजी जारी है। कुछ मंडियों में सरसों का भाव 8,000 प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है। जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान की सभी मंडियों में फसल की गुणवत्ता और किस्म के अनुसार रेट अलग अलग है।
मेड़ता मंडी में फसलों का ताजा भाव -
तारामीरा 6,800 7,350
ग्वार 7,000 7,728
चना 6,300 6,900
सौंफ 8,000 12,500
जीरा 17,000 25,500
ईसबगोल 13,000 16,500
सुवा 9,000 11,500
मूंग 7,000 8,451
असालिया 6,500 7,600
नागौर मंडी में फसलों का ताजा भाव -
सरसों 5,600 6,200
ग्वार 4,800 5,000
चना 4,500 4,950
जीरा 18,000 21,500
सौंफ 7,000 9,000
मूंग 4,000 8,500
ईसबगोल 11,000 12,300
