hrbreakingnews.com

Rajasthan Mausam 28 September 2026 : राजस्थान में बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, 17 जिलों में बारिश का अलर्ट

Rajasthan Mausam 28 September 2026 : राजस्थान में मौसम ने अचानक अपना मिजाज बदल लिया है। आईएमडी की और से राजस्थान के 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम का क्या मिजाज आज और अगले दो-तीन दिनों में रहने वाला है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।  
 
Rajasthan Mausam 28 September 2026 : राजस्थान में बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, 17 जिलों में बारिश का अलर्ट

HR Breaking News (27 September 2026 ka Mausam) : मानसून सीजन के दौरान  राजस्थान में बारिश सामान्य से 22 प्रतिशत कम हुई है। अब दोबारा राजस्थान (Rajasthan ka  Mausam) में मानसून की वापसी हो चुकी है। मौसम का  मिजाज बदल लिया है। गर्मी की मार झेल रहे राजस्थान के लोगों को अब राहत मिलती नजर आ रही है। आईएमडी के जारी अलर्ट के अनुसार 28 सितंबर को राजस्थान (Rajasthan me mansoon ki vapsi) के 17 जिलों में बारिश  होने की संभावना बताई गई है। रविवार को भी राज्स्थान के कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 

शनिवार को हुई बारिश से मिली राहत (Rajasthan weather)

राजस्थान के कई जिलों में शनिवार को बारिश दर्ज की गई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। आज और कल भी राजस्थान के कई जिलों में तेज बरसात होने का अनुमान है। शनिवार को हुई बारिश से तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है। वहीं बारिश के बाद मौसम सुहावना बना हुआ है।  

आज इन इलाकों में बारिश की चेतावनी (27 sept Rajasthan weather)

आईएमडी (IMD Alert)के जारी अलर्ट के अनुसार 27 सितंबर को राजस्थान के झुंझुनू, श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, नागौर, अजमेर, जयपुर, दोसा, भरतपुर, करौली, टोंक, अजमेर, धौलपुर, भरतपुर आदि जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया। इस दौरान यहां पर तेज बरसात देखने को मिल सकती है।

जानिए 28 सितंबर का राजस्थान का मौसम (28 sep ko Rajasthan ka mausam)

आईएमडी के जारी अलर्ट के अनुसार 28 सितंबर को राजस्थान श्रीगंगानगर, बीकानेर, हनुमानगढ़, चूरू, नागपुर, झुंझुनू, सीकर, जयपुर, अजमेर, अलवर, दोसा, टोंक, बूंदी, भरतपुर, करौली समेत 17 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान यहां पर तेज बरसात के साथ तेज हवाएं चलेगी। 

29 सितंबर को जानिए कैसा रहेगा मौसम (Rajasthan me barish kb)

मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार 29 सितंबर (29 sept ko Rajasthan k Mausam) को भी राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। आईएमडी के अनुसार राजस्थान के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चुरु, झुन्झनू, सीकर, अलवर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर आदि इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।