home page

Rajasthan Weather Alert : राजस्थान में बदलने वाला है मौसम, जानें आईएमडी ने दी क्या जानकारी

Rajasthan Weather Alert : राजस्थान में मौसम ने जबरदस्त करवट ली हुई है। अभी फरवरी महीना खत्म भी नहीं हुआ है, जबकि राजस्थान के कई जिलों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को भी पार कर गया है। ऐसे में राजस्थान में सर्दी का असर एकदम से खत्म हो गया है और यहां अधिकतम व न्यूनतम तापमान में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। 

 | 
Rajasthan Weather Alert : राजस्थान में बदलने वाला है मौसम, जानें आईएमडी ने दी क्या जानकारी

HR Breaking News (weather alert rajasthan) राजस्थान के बाड़मेर क्षेत्र में तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। ऐसे में मौसम विभाग की ओर से जारी लेटेस्ट वेदर अपडेट के अनुसार राजस्थान वासियों को आगामी दिनों में भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। आईएमडी की ओर से जारी किए गए वेदर अपडेट में बताया गया है की होली के त्योहार तक राजस्थान में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है। 

साथ ही विभाग ने इस दौरान राजस्थान (Rajastan latest Weather) वासियों को लू चलने की भी चेतावनी दी है। ऐसे में यही माना जा रहा है कि प्रदेश में इस साल की पहली हीट वेव होली तक लोगों को झेलने को मिल सकती है। चलिए जानते हैं कि आज राजस्थान में मौसम कैसा रहने वाला है।
 
राजस्थान में अब लगातार तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। ऐसे में सर्दी की अब प्रदेश से विदाई हो चुकी है और भयंकर गर्मी (weather summer) ने अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है। फरवरी महीने के अंतिम दिनों में ही प्रदेशवासियों को मई-जून जैसे मौसम का एहसास हो रहा है। ऐसे में बढ़ते तापमान में लोगों को गर्मी से बचने के नुस्खे अपनाते देखा जा रहा है। 

 

 

जाने कहां है सबसे अधिक तापमान 


प्रदेश के सबसे अधिक गर्म क्षेत्र की बात करें तो यह बाड़मेर रहा है। राजस्थान में बाड़मेर (rajasthan ka mausam) वर्तमान में सबसे गर्म जिला बना हुआ है। बीते 24 घंटे में यहां का अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। इसी के साथ जैसलमेर, बीकानेर और जोधपुर जैसे पश्चिमी जिलों में भी गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। यहां का तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। इस बीच मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में पश्चिमी राजस्थान में लू जैसे हालात भी देखने को मिल सकते हैं। 

 

 

जानें कहां के लिए जारी है अलर्ट 


मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए लेटेस्ट वेदर अपडेट (Latest Weather Updates) के अनुसार अजमेर, कोटा, जयपुर और भीलवाड़ा जैसे शहरों में भी अब तापमान में जबरदस्त उछाल देखने को मिल सकता है। प्रदेश की राजधानी जयपुर में इस दौरान अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, शेखावाटी के चूरू और सीकर जिले में भी अब धूप लोगों की परेशानियां बढ़ाने लगी है। ऐसे में सिर्फ सुबह और देर शाम ही लोगों को हल्की ठंड का एहसास हो रहा है।

 

 

जानें कहां है सबसे कम तापमान 


एक ओर जहां प्रदेश में बाड़मेर सबसे गर्म क्षेत्र बना हुआ है वहीं, इस दौरान बीकानेर के लूणकरनसर में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया जा रहा है। यहां का न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जो प्रदेश में सबसे कम है। 


वहीं, इस बीच पहाड़ी क्षेत्र माउंट आबू में अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। जयपुर और बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। 

होली पर झेलनी पड़ सकती है गर्मी की मार 


मौसम केंद्र जयपुर (Jaipur weather alert) की ओर से जारी वेदर अपडेट में निदेशक राधेश्याम शर्मा का कहना है कि आने वाले एक सप्ताह तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं, इस दौरान तापमान में भी 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़त देखने को मिल सकती है।

ऐसा पूर्वानुमान लगाया जा रहा है की होली के त्योहार पर राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है। वहीं, इस दौरान हवा में नमी का स्तर भी कम रहने की आशंका है, जिसके चलते लोगों को सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को दोपहर में घर से बाहर न निकलने को कहा है और अधिक से अधिक पानी पीने की हिदायत दी है।