Rajasthan Weather : राजस्थान के इन जिलों में जमकर बरसेंगे मेघा, IMD ने किया अगले 4 दिनों का अलर्ट जारी
HR Breaking News (Rajasthan Weather) राजस्थान में लगातार मौसम में बदलाव नजर आ रहा है। राजस्थान में बीते कुछ दिनों की गर्मी के बाद बारिश के चलते गर्मी से राहत मिली हुई है। अब इसी बीच प्रदेश में बारिश को लेकर मौसम विभाग (Rajasthan Weather Today) ने अलर्ट जारी किया है और अगले 4 दिनों का अपडेट जारी किया है। आइए खबर में जानते है राजस्थान में मौसम कैसा बना रहने वाला है।
कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) का कहना है कि राजस्थान में आज 24 मार्च को मौसम साफ रह सकता है। हालांकि कुछ जगहों पर बादलों की आवाजाही लगी रह सकती हैं। वहीं पूर्वी और उत्तरी राजस्थान के कुछ इलाको में हल्की बारिश के आसार है। इस दौरान तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अगले दो दिन तक मौसम (Rajasthan Ka Mausam) साफ बने रहने की संभावना जताई हैं। जिसके बाद 26 मार्च से अगले 4 दिनों तक राजस्थान में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम का मिजाज
IMD के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के असर से राजस्थान के मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। इसके कारण आसमान में बादलों की आवाजाही लगी हुई है और बीच-बीच में बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि 26 से 31 मार्च के बीच दो और नए पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहे हैं, जिसके असर से एक बार फिर राजस्थान के कई इलाको में आंधी और बारिश (Rajasthan Rain Alert) का सिलसिला देखने को मिल सकता हैं। खासतौर से उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्वी राजस्थान में इन वेदर सिस्टम्स का असर पड़ सकता है, जिसके चलते यहां मेघगर्जन और तेज बारिश के आसार है।
बीते दिनों किन जिलों में हुई बारिश
राजस्थान में बीते दिनों जयपुर (Jaipur Ka Mausam), कोटा, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, अजमेर समेत कई जिलों में हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसके साथ ही कुछ जगहों पर तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश हुई है, जिस वजह से दिन के तापमान में तकरीबन 2-3 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। प्रदेश की राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान (Maximum temperature in Jaipur) 28.5 डिग्री दर्ज किया गया है और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। बारिश के चलते पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर और जोधपुर जैसे जिलों में अधिकतम तापमान नीचे बना हुआ है।
