Rajasthan Weather : राजस्थान में तेज हवाओं के साथ होगी भारी बारिश, IMD ने 18 जिलों में किया अलर्ट जारी
HR Breaking News (Rajasthan Weather) राजस्थान (Rajasthan Weather Today) में लगातार बढ़ते तापमान के बीच अब बादलो की आवाजाही ने मौसम को बदल दिया है। मार्च के महीने में ही मई-जून वाली गर्मी झेल रहे हैं। अब इसी बीच मौसम विभाग ने राजस्थान में बारिश को लेकर अपडेट जारी किया है। आइए खबर में जानते हैं कि मौसम विभाग ने राजस्थान के मौसम को लेकर क्या अपडेट जारी किया है।
पिछले 48 घंटों में कैसा रहा प्रदेश का मौसम
राजस्थान (Rajasthan Weather News) के ज्यादातर हिस्सो में पिछले 48 घंटों से बादलों के बादलों के छाए रहने के चलते तापमान में गिरावट आई है और खासतौर से शेखावाटी क्षेत्र में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। हनुमानगढ़ में तापमान 30.2 डिग्री बना हुआ है। वहीं, झुंझुनूं और सीकर में भी पारा 33 डिग्री के आस-पास बना है। पिलानी और अलवर में भी तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिर गया है।
कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम
आईएमडी के अनुसार एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के असर से आज 14 मार्च को प्रदेश के 5 जिलों में तेज हवाएं चलने के साथ ही हल्की बारिश के आसार है। यहां पर मौसम का असली बदलाव तो कल 15 मार्च को देखने को मिलेगा। मौसम विभाग का कहना है कि कल 15 मार्च को जयपुर, अजमेर और भरतपुर के साथ ही कुल 18 जिलों में आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट (thunderstorm and rain Alert) जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है कुछ जगहों पर ओलावृष्टि के असार हैं।
उत्तरी राजस्थान में बढ़ी ठंडक
हालांकि भले ही अभी उत्तरी राजस्थान (North Rajasthan Weather)में ठंडक में बढ़ौतरी हुई है, लेकिन बाड़मेर में अभी भी खूब गर्माहट महसूस की जा रही है। यहां का तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। जोधपुर, पाली और कोटा में भी पारा 38 डिग्री के आस-पास ही है। वहीं, राजधानी जयपुर में बीते दिनों से ही बादलों की आवाजाही जारी रही, जिससे प्रदेश का अधिकतम तापमान (Maximum temperature of Rajasthan) 35.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
नया पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) का कहना है कि 19 से 21 मार्च के बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है। यानी की मार्च के तीसरे सप्ताह में भी प्रदेश के कुछ इलाको में आंधी और हल्की बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। पूर्वानुमान अनुसार प्रदेश में आगामी एक सप्ताह तक किसी भी हिस्से में पारा 40 डिग्री के पार नहीं जाएगा।
