hrbreakingnews.com

Rajasthan ka Mausam : राजस्थान में बारिश का अलर्ट, IMD ने बताया 15 अक्टूबर 2026 तक कैसा रहेगा मौसम 

Rajasthan ka Mausam : उत्तर भारत के राज्यों में मौसम पूरी तरह से बदल गया है। मानसून के लौट के बाद बारिश का सिलसिला फिर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने आज 12 अक्टूबर 2026 को देश के कई हिस्सों में तेज आंधी-तूफान के साथ भारी बरसात की संभावना जताई है। वहीं राजस्थान में भी आज गरज- चमक के साथ बरसात होगी। इसके साथ ही मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी करते हुए बताया है कि 15 अक्टूबर तक राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा। चलिए जानते हैं -

 
Rajasthan ka Mausam : राजस्थान में बारिश का अलर्ट, IMD ने बताया 15 अक्टूबर 2026 तक कैसा रहेगा मौसम 

HR Breaking News - राजस्थान में कई जगहों पर एक बार फिर बारिश शुरू हो गई है, जबकि कुछ जिलों में पिछले काफी दिनों से मौसम साफ बना हुआ है। बीकानेर संभाग के कुछ इलाकों में मौसम विभाग ने हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है, जबकी जयपुर समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग (aaj ka mausam) के ताजा अपडेट के अनुसार, 13 और 14 अक्टूबर को बीकानेर संभाग और शेखावाटी के कुछ जिलों में गरज- चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश देखने को मिल सकती है।


24 घंटे में यहां हुई सबसे ज्यादा बारिश - 


पिछले 24 घंटे में बीकानेर (Bikaner ka mausam) संभाग में कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। श्रीगंगानगर के करणपुर में सबसे ज्यादा 20 मिलीमीटर बारिश हुई है। वहीं फलोदी में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। बारिश के बावजूद प्रदेश के कई इलाकों में दिन के समय गर्मी महसूस हो रही है।


परिसंचरण तंत्र के बनने से बदलेगा मौसम - 


मौसम विभाग (IMD Rain Alert) ने पाकिस्तान के मध्य हिस्से में बने परिसंचरण तंत्र और उत्तर पश्चिमी राजस्थान से उत्तर पूर्वी मध्य प्रदेश तक एक्टिव ट्रफ के चलते मौसम में बदलाव आने की संभावना जताई है। अरब सागर से आ रही नमी भी इसमें अहम भूमिका निभा रही है। राजस्थान के कुछ जिलों में अब मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 

13 और 14 अक्टूबर को बदलेगा मौसम - 


मौसम विभाग (IMD Weather) के अनुसार 13 और 14 अक्टूबर को बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर, चूरू, झुंझुनू में गरज- चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है। पूर्वी राजस्थान में कहीं भी अति भारी बारिश को लेकर जारी नहीं किया गया है। 15 अक्टूबर को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि 16 अक्टूबर को पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में गरज- चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। 


IMD ने किसानों को दी सलाह -  


मौसम विभाग (Mausam Update) ने अगले कई दिनों तक खराब वेदर के चलते किसानों को सलाह दी है कि खुले में रखी हुई फसल और अनाज को बारिश से बचने के लिए ढककर रखें और सुरक्षित जगह पर रखने की व्यवस्था जरूर करें।


इन जगहों पर बरसे बादल - 


रविवार को श्रीगंगानगर जिले के कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई है। करणपुर में सबसे ज्यादा 20 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है। श्रीगंगानगर शहर में 18.6 मिमी बारिश हुई है। वहीं केसरीसिंहपुर में 17 MM बारिश दर्ज की गई है। मिर्जावाला में भी 14 मिलीमीटर बारिश हुई है। हनुमानगढ़, चुरु, झुन्झनू, बीकानेर के कई इलाकों में देर शाम काले बादल छाने के बाद तेज हवाओं के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हुआ। बीकानेर के लूणकरणसर में ओलावृष्टि होने से मौसम ठंडा बना हुआ है।


कई शहरों में 3 से 5 डिग्री तक गिरा तापमान


बारिश और बादलों के असर से प्रदेश के कई शहरों में अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा है वहीं चूरू, बीकानेर, सीकर और पिलानी में पारा 3 से 5 डिग्री तक कम हो गया है। इसके बावजूद पश्चिमी राजस्थान के कुछ शहरों में गर्मी का असर बना हुआ है। फलोदी में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 36.8, जैसलमेर में 36.2 और जोधपुर व भीलवाड़ा में 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बाड़मेर में 35.4, बीकानेर में 35.2, कोटा में 35.8, सीकर और अजमेर में 35 तथा नागौर में 35.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।