Rajasthan Weather : राजस्थान का ये जिला रहा सबसे ठंडा, जानिए अगले 4 दिन के मौसम का हाल

HR Breaking News, Digital Desk- राजस्थान में शनिवार को मौसम सामान्य रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में कुछ खास बदलाव नहीं होगा लेकिन आसमान पर बादल छाए रहने वाले हैं। राजधानी जयपुर में भी सुबह से बादल छाए हुए हैं। सुबह से धूप भी बादलों से छनकर पहुंच रही है। इससे के लिए सुबह हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 19 तारीख के आसपास पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसका असर पर एनसीआर और राजस्थान के इलाकों में भी पड़ सकता है।
अगले तीन चार दिन का मौसम कैसा रहेगा?
मौसम केंद्र जयपुर की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले 3-4 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। हालांकि ठंडी हवाओं से सुबह और शाम बाद सर्दी का एहसास बढ़ सकता है। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
यहां देखें मौसम विभाग के ताजा आंकड़े-
शहर - न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
अजमेर - 13.8
भीलवाड़ा - 11.8
अलवर - 12
जयपुर - 13.8
पिलानी - 11.1
सीकर - 9.2
कोटा - 13.2
चित्तौड़गढ़ - 14.4
डबोक - 11.4
बाड़मेर - 14.7
जवाई बांध, पाली - 12.6
जैसलमेर - 13.9
जोधपुर - 15.5
फलोदी - 15.4
बीकानेर - 15
चूरू - 11
श्री गंगानगर - 13.5
धौलपुर - 13.1
अंता, बारां - 11.9
डूंगरपुर - 14.3
संगरिया, हनुमानगढ़ - 12.2
जालोर - 13.5
सिरोही - 12
फतहेपुर,सीकर - 9.1
करौली - 10