home page

Sarso Rate Down : नए साल के पहले दिन सरसों में गिरावट, जान लें मंडी रेट

Sarso ka mandi bhav : सरसों की कीमतों में पिछले कई महीनों से जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। लेकिन आज नए साल के पहले दिन सरसों में गिरावट आई है। सरसों में बढ़ौतरी होने से तेल के भाव भी रॉकेट की स्पीड से ऊपर की ओर दोड़ रहे थे। परंतु अब कीमतों पर ब्रेक लग गया है। मंडियों में सरसों की सप्लाई बढ़ गई है जिसकी वजह से रेट टूटे हैं। आईये नीचे खबर में जानते हैं आने वाले दिनों में कहां तक जाएगा भाव -

 | 
Sarso Rate Down : नए साल के पहले दिन सरसों में गिरावट, जान लें मंडी रेट

HR Breaking News - (mandi bhav)। आज साल के पहले दिन सरसों की कीमतों में गिरावट आई है। इससे किसानों और व्यापारियों के बीच चर्चा तेज हो गई है। दरअसल, मंडियों में आवक बढ़ने और मांग में सुस्ती आने की वजह से सरसों के रेट डाउन आए हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि आने वाले दिनों में मांग में और कमी आती है तो सरसों में बड़ी (Sarso Rate Down) गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं बाजार में खाद्य तेल में ज्यादा तेजी नहीं दिख रही है। इसका सीधा असर सरसों की कीमत पर हुआ है। सरसों तेल की मांग में स्थिरता और अन्य खाद्य तेलों की डिमांड बढ़ने से सरसों का भाव प्रभावित हुआ है।

 

 

तेजी से कम हो रहा सरसों रेट -

कई मंडियों में किसानों का कहना है कि सरसों की लागत ज्यादा होने के बावजूद भी रेट (Sarso Mandi Rate) में कमी देखने को मिल रही है। वहीं व्यापारियों और बाजार जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में सरसों मांग में सुधार होने पर रेट फिर से हाईलेवल पर आएंगे।

सरकार ने MSP में किया इजाफा - 

सरकार ने हाल ही में सरसों के न्यूतम समर्थन मूल्य (Sarso MSP Hike) में इजाफा कर दिया है। इससे किसानों को उनकी फसलों का उचित भाव मिलेगा। फिलहाल 2025 में सरसों का MSP 5950 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। वहीं साल 2026-27 के लिए सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (Sarso MSP) 6200 रुपये प्रति क्विंटल तय कर दिया है।

सरसों कोल्हू का दाम - 15100 से 15200

अलसी - 14300 से 14300

अण्डी - 13900 से 14000

सरसों - 2750 से 2800 रुपये प्रति टिन

अलसी - 5900 से 6000 रुपये प्रति टिन

अण्डी - 1400 से 1450 रुपये प्रति टिन

सरसों की नई फसलों को अभी दो महीनों का समय बाकी है। लेकिन कुछ किसान अभी भी पिछले सीजन की सरसों का स्टॉक किये हुए हैं और रेट बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं। इस समय देश की लगभग सभी मंडियों (Mandi Bhav) में सरसों का भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य से ऊपर चल रहा है। कई मंडियों में सरसों की कीमतें हाईलेवल पर भी चल रही है। आज 1 जनवरी 2026 को सरसों का अधिकतम रेट (Sarso Ka Bhav) 7150 रुपये प्रति क्विंटल है। इसके अलावा कई मंडियो में सरसों का भाव काफी कम भी है। ज्यादातर मंडियों में सरसों की क्वालिटी और किस्म के अनुसार रेट अलग-अलग है।

जयपुर

सरसों सीड भाव 7125 से 7150

भरतपुर मंडी

सरसों भाव 6771

मुरैना

42% कंडीशन सरसों भाव 6750

पोरसा

सरसों भाव 6525

कामां मंडी

सरसों भाव 6771

कुम्हेर मंडी

सरसों भाव 6771

नदबई मंडी

सरसों भाव 6771

नगर मंडी

सरसों भाव 6771

कोटा मंडी

सरसों भाव 6771

सरसों भाव

दिल्ली

सरसों 42% कंडीशन भाव 6900

बरवाला

सरसों भाव 6600 से 6650

सुमेरपुर मंडी

सरसों 42% कंडीशन भाव 7050 से 7060