Sarso Rate : सरसों का रेट 0.60 ग्राम गोल्ड के बराबर, टूट गए सारे रिकॉर्ड
Sarso Price Today : सरसों की कीमतों में तगड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। बीते काफी दिनों से सरसों का भाव बढ़ता ही जा रहा है। इस समस देश की लगभग सभी मंडियों में सरसों का रेट न्यूनतम समर्थन मूल्य से ऊपर हो गया है। साल 2025 में भी सरसों में बंपर तेजी दर्ज की गई। अब नए साल की शुरूआत से ही सरसों के रेट हाईलेवल पर चल रहे हैं। आज सरसों की कीमत 0.60 ग्राम सोने के बराबर हो गई है। आईये नीचे खबर में जानते हैं आज का ताजा मंडी भाव -
HR Breaking News - (Sarso Mandi Rate)। नए साल के शुरूआत से लेकर आज 4 जनवरी तक लगातार सरसों के रेट हाईलेवल पर चल रहे हैं। सरसों की कीमतों में तेजी आने से इसका प्रभाव सीधा सरसों तेल पर हुआ है। सरसों तेल के महंगा होने से उपभोक्ताओं की जेब ढ़ीली हो रही है। सरसों में आई तेजी का असर आम उभोक्ता और किसानों दोनों के बजट पर देखने को मिल रहा है। पिछले कई महीनों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सरसों की कीमतों में तेजी (Sarso Rate) देखने को मिल रही है।
0.60 ग्राम सोने के बराबर सरसों का रेट -
बाजार जानकारों का कहना है कि घरेलू बाजारों में सरसों की मांग बढ़ने और आपूर्ति पूरी नहीं हो पाने की वजह से इसमें अचानक तेजी आई है। इससे किसान अब स्टॉक सरसों को बेचकर मुनाफा कमा रहे है। हालांकि, मंडियों में कुछ ही किसान सरसों लेकर पहुंच रहे हैं। जिन किसानों ने सरसों का स्टॉक किया है। वह अभी भी सरसों को हॉल्ड रखना चाहते हैं किसान सरसों में तगड़ी तेजी का इंतजार कर रहे हैं। इस समय देश में सरसों का रेट 0.60 ग्राम सोने के समान हो गया है। सरसों की कीमतों में पिछले साल के मुकाबले एतिहासिक तेजी आई है।
सरकार ने बढ़ाया सरसों का MSP
फिलहाल लगभग सभी मंडियों में सरसों का भाव MSP (Sarso MSP) से ऊपर हो गया है। इसी बीच केंद्र सरकार ने कुछ ही दिनों पहले सरसों समेत कई फसलों के MSP में बदलाव कर दिया है। सरकार ने सरसों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में इजाफा किया है सरसों के 5950 रुपये क्विंटल MSP को बढ़ाकर साल 2026-27 के लिए 6200 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है।
सरसों का ताजा भाव -
हर राज्य की मंडियों (Sarso Mandi Bhav) में सरसों का भाव अलग-अलग है। इस समय ज्यादातर मंडियों में सरसों का न्यूनतम भाव 6800 रुपए चल रहा है। वहीं, सरसों का अधिकतम भाव 7500 प्रति क्विंटल है। बता दें कि सरसों की क्वालिटी और किस्म के अनुसार अन्य मंडियों में इसका रेट अलग है।
कामां मंडी
सरसों भाव 6780
कुम्हेर मंडी
सरसों भाव 6780
नदबई मंडी, राजस्थान
सरसों भाव 6780
नगर मंडी, राजस्थान
सरसों भाव 6780
जयपुर मंडी
सरसों भाव 7100 से 7125
भरतपुर मंडी
सरसों भाव 6780
मुरैना
सरसों 42% कंडीशन भाव 6700
पोरसा
सरसों भाव 6525
बरवाला, हरियाणा
सरसों भाव 6600 से 6650
हिसार, हरियाणा
सरसों भाव 6400 से 6500
चरखी दादरी मंडी, हरियाणा
सरसों 40% लैब कंडीशन भाव 6950 से 7000
कोटा मंडी, राजस्थान
सरसों भाव 6780
सिवानी मंडी, हरियाणा
सरसों नॉन भाव 6100
सुमेरपुर मंडी, राजस्थान
सरसों भाव 7050 से 7060
सलोनी
कोटा भाव 7650
सुमेरपुर मंडी, राजस्थान
सरसों 42% कंडीशन भाव 7050 से 7060
गंजबसोदा मंडी, मध्य प्रदेश
सरसों भाव 6500 से 7500
गंगापुर सिटी मंडी, राजस्थान
सरसों भाव 6791
सरसों प्लांट भाव
शारदा आगरा भाव 7500
ग्वालियर मंडी, मध्य प्रदेश
सरसों भाव 6600 से 6700
अलवर मंडी, राजस्थान
सरसों भाव 6800
