home page

Weather Alert : उत्तर भारत में शीतलहर का कहर, दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट हुआ जारी, यूपी में भी ठंड करेगी परेशान

Weather Alert : कई दिनों से उत्तर भारत में जबरदस्त ठंड का कहर देखने को मिल रहा है। इस दौरान राजधानी दिल्ली, एनसीआर, यूपी, बिहार, हरियाणा, राजस्थान में भीषण ठंड ने लोगों को परेशान कर रखा है। वहीं, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों में वर्तमान में बर्फबारी का सिलसिला भी जारी है। 

 | 
Weather Alert : उत्तर भारत में शीतलहर का कहर, दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट हुआ जारी, यूपी में भी ठंड करेगी परेशान

HR Breaking News (Weather Alert Today) दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड जैसे उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में भयंकर शीतलहर और कोहरे का कहर देखने को मिल रहा है। इस दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश के चलते पर्यटकों को काफी आनंद मिल रहा है। एक ओर जहां पर्यटकों को इन चीजों से आनंद मिल रहा है। 

 


वहीं, दूसरी और स्थानीय लोगों के लिए काफी ज्यादा परेशानी बन रही है। इस बीच भारत मौसम विभाग की ओर से लेटेस्ट वेदर अपडेट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अपने वेदर अपडेट में बताया है कि आगामी 7 दिनों तक उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में घना कोहरा, शीतलहर और कोल्ड डे जैसी स्थिति देखने को मिल सकती है। 

 

जानें राजधानी दिल्ली और एनसीआर के मौसम का हाल 


भारत मौसम विभाग (India Metrological Department) के वेदर अपडेट के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आने वाले कुछ दिनों में कोहरा छाया रह सकता है। वहीं, विभाग की ओर से आज 4 जनवरी को कोहरे को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। अगर हम दिल्ली के एक्यूआई की बात करें तो दिल्ली में बीते 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक, एक्यूआई 267 दर्ज किया गया है। 

इस दौरान अधिकारियों का कहना है कि आगामी दिनों में हालात और बिगड़ सकते हैं। भारत मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली का अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यहां का अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) सामान्य से दो डिग्री कम दर्ज किया जा रहा है।

वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। दिल्ली के पालम में अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस, पालम क्षेत्र में 16.3 डिग्री सेल्सियस और आयानगर क्षेत्र में अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। 


जानें आज उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 


भारत मौसम विभाग (India Metrological Department) के वेदर अपडेट के अनुसार उत्तर प्रदेश में अभी ठंड और कोहरे से राहत मिलने के कोई आसार नहीं है। उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में देर रात और सुबह काफी भयंकर कोहरा छाया रहा है। वहीं, प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्र के कई हिस्सों में दृश्यता भी काफी कम रही है। भारत मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ में अधिकतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, यह तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस कम है। 

विभाग का कहना है कि लखनऊ और उसके आसपास के क्षेत्र में देर रात और सुबह के समय धुंध छाई रह सकती है, जबकि दिन में मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं, इस दौरान क्षेत्र का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। मौसम विभाग (Weather Alert) की ओर से पूर्वानुमान लगाया गया है कि उत्तर प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि इस दौरान विभाग की ओर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा पड़ने की आशंका के चलते चेतावनी भी जारी गई की गई है। 


जानें राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम 


बात करें राजस्थान के मौसम (Rajasthan Weather Alert) की तो नए साल से राजस्थान में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बीते, 24 घंटे में प्रदेश के कई क्षेत्र में शीतलहर देखने को मिली हैं। वहीं, इस दौरान सुबह के समय काफी भयंकर कोहरा छाया रहा है। मौसम केंद्र जयपुर की ओर से बताया गया है कि पूर्वी राजस्थान में कुछ क्षेत्रों में अत्यधिक कोहरा छाया रहा है। साथ ही इस दौरान सबसे अधिकतम तापमान चित्तौड़गढ़ क्षेत्र का दर्ज किया गया है। 


चित्तौड़गढ़ का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा है। वहीं, प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान फतेहपुर, सीकर का दर्ज किया गया है। यहां का न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम केंद्र के अनुसार आने वाले एक सप्ताह तक राजस्थान के अधिकतर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके अलावा बीकानेर जयपुर व भरतपुर के कुछ भागों में सुबह के समय घना कोहरा भी छाया रह सकता है। साथ ही आगामी समय में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट भी देखने को मिल सकती है। 


जानें हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 

पहाड़ी क्षेत्र हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Weather) पूरी तरह से शीतलहर के आगोश में है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से बताया गया है कि आगामी एक सप्ताह तक प्रदेश के सात जिलों में घने कोहरे की संभावना के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान कुकुमसेरी का रहा है। यहां का न्यूनतम तापमान -7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

इसके अलावा ताबो में न्यूनतम तापमान -6.4 डिग्री सेल्सियस और कल्पा में न्यूनतम तापमान -2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। विभाग का पूर्वानुमान है कि किन्नौर, लाहौल, स्पीति जिले में 6 जनवरी तक कुछ क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा 4 जनवरी से 7 जनवरी तक सुबह के समय उन्ना, बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी, कांगड़ा, सोलन में कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रह सकता है। विभाग ने यहां के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। 


जानें आज कितना रहेगा तापमान 


राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Capital Delhi) में आज 4 जनवरी को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। वहीं, मुंबई में आज 4 जनवरी को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। साथ ही चेन्नई में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और कोलकाता में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। 


उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। वहीं, पटना में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। इसके अलावा रांची में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस व भोपाल में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है।

 


आज 4 जनवरी को गुलाबी नगरी जयपुर में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, नैनीताल में अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस और शिमला में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।