home page

Bihar Weather : बिहार के इन 4 जिलों में 60 KM प्रति घंटे के रफ्तार से चलेगी आंधी, IMD ने दी चेतावनी

Bihar Weather Updates : वैसे तो देश के कई राज्यों में इन दिनों मौसम का मिजाज एकदम बदला हुआ है, लेकिन इन दिनों बिहार के लोग मौसम को लेकर काफी कन्फ्यूज हो गए हैं। बिहाल में पिछले कई दिनों से मौसम का अलग ही रूप देखने को मिल रहा है और अब इसी बीच मौसम विभाग की ओर से बिहार (Bihar Weather  today) के मौसम को लेकर चेतावनी जारी की गई है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं आने वाले दिनों में बिहार के मौसम का कैसा हाल रहने वाला है।
 | 
Bihar Weather : बिहार के इन 4 जिलों में 60 KM प्रति घंटे के रफ्तार से चलेगी आंधी, IMD ने दी चेतावनी

HR Breaking News : (Bihar Weather Updates) बिहार में मौसम का अंदाज पल-पल बदल रहा है। कहीं एक ही बार में लू को लेकर अलर्ट जारी किया जाता है। वहीं कई बार बार के साथ-साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई जा रही है।

अब हाल ही में मौसम विभाग की ओर बिहार (Bihar Weather  forecast) के 4 जिलों में 60 KM प्रति घंटे के रफ्तार से आंधी चलने के आसार जताए हैं। हालांकि इस दौरान तापमान मे भी गिरावट देखने को मिल सकती है। आइए जानते हैं बिहार के मौसम का हाल।

कैसा रहेगा बिहार का मौसम का हाल-


मौसम विभाग की ओर से बिहार (Bihar ka mausam) के चार जिलों में तूफान और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि पटना समेत 11 जिलों में गरज और बिजली के साथ तेज हवांए चलने की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अगले 72 घंटों में तापमान (Bihar Weather temprature) में गिरावट की संभावना है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। 

तेज हवा को लेकर किया येलो अलर्ट जारी-


इसके साथ ही मौसम विभाग (IMD Weather updates) का कहना है कि अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित नालंदा, जहानाबाद, गया, नवादा, बेगूसराय, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया के कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने के आसार है। मौसम विभाग की ओर से इन हवाओं को लेकर इन जिलों में यलो अलर्ट (Bihar Weather  news) जारी किया गया है।

इन चार जिलो में वज्रपात और ओला गिरने की चेतावनी-


बिहार (Bihar ka kal ka mausam) के जिन चार जिलों में आंधरी चलने की संभावना जताई गई है। उन चार जिलों में पूर्वी चंपारण, सुपौल, सीतामढ़ी और मधुबनी जिले का नाम शामिल है। इन जिलों (mausam ka taja updates)के एक या दो स्थानों पर 50-60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने के आसार जताए गए हैं और इसके साथ ही मेघ गर्जन, वज्रपात और ओला गिरने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तरी क्षेत्रों में आंधी-पानी को लेकर अलर्ट -


मौसम विभाग (bihar Heavy Rain Alert) का कहना है कि अगल 72 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान तीन से पांच डिग्री गिरने की संभावना है और उत्तरी क्षेत्रों के कई भागों में गरज-तड़क के साथ आंधी-पानी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वी बिहार और उससे सटे उप हिमालयी पश्चिम बंगाल पर चक्रवाती परिसंचरण का एरिया बना हुआ है।

मौसम के बदलाव से मिलेगी गर्मी से राहत-


हालांकि  मौसम  (heavy rain forecast bihar)के इस बदले रूप से आने वाले थोड़े दिन गर्मी से राहत मिल सकती है। बता दें कि अभी फिलहाल असम और आसपास इलाकों के ऊपर हवा का चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है। इन सभी मौसमी प्रभाव के चलते आने वाले चार से पांच दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग भागों में गरज-तड़क के साथ बारिश हो सकती है और जिससे मौसम नॉर्मल हो सकता है।

बीते दिन रहा इन 15 जिलों में भीषण गर्मी का प्रभाव -


मौसम विभाग का कहना है कि बीते शनिवार पटना (patna weather today) समेत 15 जिलों में भीषण गर्मी का प्रभाव बना हुआ था, जिसके चलते अधिकतम तापमान (thunderstorm alert bihar)में बढ़ौतरी दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ौतरी के साथ 43.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि 44.6 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी और गया जिला सबसे गर्म रहा है इसके साथ ही बीते दिन  गया में भीषण लू एवं मोतिहारी, शेखपुरा में हीट वेव लू का प्रभाव बना हुआ दिखाई पड़ा।


इन प्रमूख शहरों में बढ़ा तापमान-


अगर बात करें अधिकतम तापमान वाले जिले की तो मौसम विभाग (IMD  Weather updates)के अनुसार बीते  24 घंटे के मुताबिक गया के अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री दर्ज किया गया और औरंगाबाद में 1.6 डिग्री, डेहरी में 1.2 डिग्री, भोजपुर में 1.2 डिग्री, छपरा में 1.2 डिग्री, बक्सर में 0.5 डिग्री, नालंदा में 1.8 डिग्री और बक्सर में 1.5 डिग्री तथा बांका में 1.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ौतरी दर्ज की गई। इन शहरों में सबसे अधिक तापमान रहा।


जानिए इन प्रमुख शहरों का तापमान-


शहर                       अधिकतम    न्यूनतम
पटना में तापमान            43.0    26.2
गया में तापमान              44.6    23.8
भागलपुर में तापमान        41.1    23.9
मुजफ्फरपुर में तापमान     39.2    24.1

News Hub