27,28,29, 30 नवंबर को 3 राज्यों में होगी भारी बारिश, 7 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट जारी
HR Breaking News (Heavy Rain Alert) देशभर में मौसम का मिजाज आगामी दिनों में बदलने वाला है। आईएमडी के पूर्वानुमान अनुसार 27,28,29, 30 नवंबर को 3 राज्यों में भारी बारिश (Heavy Rain Alert) के आसार जताए गए हैं। आईएमडी ने 7 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में 27 से 28 नवंबर तक शीतलहर चलने के आसार है। खबर में जानिए आगामी दिनों में मौसम कैसा रहने वाला है।
आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम
IMD (IMD Weather Forecast) की ओर से 27 नवंबर से 2 दिसंबर तक कई इलाकों में मौसम को लेकर अपडेट जारी किया है। दक्षिण भारत में अगले एक सप्ताह तक बारिश और आंधी-तूफान का सिलसिला देखने को मिल सकता है। वहीं, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी 29 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच भारी बारिश (Rain Alert) के आसार है। उत्तर और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
कब किन जिलों में होगी भारी बारिश
IMD के मुताबिक दक्षिण भारत (Heavy Rain Alert) के कई इलाकों में अगले 7 दिनों तक मौसम में बदलाव आ सकता है। 27 से 28 नवंबर के बीच केरल, माहे और लक्षद्वीप में कई इलाकों में बारिश हो सकती है। वहीं, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 27 नवंबर से 2 दिसंबर तक बारिश की संभावना है।
साथ ही 29 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच केरल और माहे में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 27 से 28 नवंबर के बीच तथा तेलंगाना और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में 27 नवंबर को बारिश की संभावना है।
दक्षिण भारत के कई इलाकों में चलेंगी तेज हवाएं
बारिश के साथ दक्षिण भारत के कई इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाएं (Strong winds in South India) चलने की संभावना है। 27 से 28 नवंबर के बीच आंध्र प्रदेश, यनम, केरल, माहे, लक्षद्वीप, रायलसीमा और तमिलनाडु-पुडुचेरी में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना हैं, जो बढ़कर 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने के आसार है।
केरल और माहे और तमिलनाडु-पुडुचेरी में 27 नवंबर को बारिश (Rain in Tamil Nadu-Puducherry) की संभावना है। लक्षद्वीप में 26 और 27 नवंबर को भारी बारिश की संभावना है। तटीय और आंतरिक कर्नाटक के कुछ इलाकों में 26 और 27 नवंबर को बिजली कड़कने के आसार है।
इन राज्यों में छाएगा घना कोहरा
मौसम विभाग (IMD Weather) की ओर से पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में 27 से 28 नवंबर के बीच तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। साथ ही कई इलाकों में सुबह घना कोहरा छाया रह सकता है।
27 नवंबर को असम और मेघालय में घना कोहरा छाया (Dense fog in Meghalaya) रह सकता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम व त्रिपुरा में 27 से 28 नवंबर तक कोहरे का प्रभाव देखने को मिल सकता है।
