home page

Delhi-NCR में मौसम ने बदला रुख, मौसम विभाग की तरफ से आंधी बरसात का अलर्ट जारी

Weather News Today : देश के कई राज्यों में मौसम अब बदलाव के दौर पर है। पिछले कई दिनों से ताबड़तोड़ गर्मी लोगों को बेहद परेशान कर रही है। आईएमडी की तरफ से अब दिल्ली एनसीआर के मौसम को लेकर बाद अपडेट जारी किया गया है तथा आंधी-तूफान और बरसात से जुड़ा अलर्ट जारी किया गया है।
 | 
Delhi-NCR में मौसम ने बदला रुख, मौसम विभाग की तरफ से आंधी बरसात का अलर्ट जारी

HR Breaking News : (Weather Updates) पिछले कई दिनों से देश के ज्यादातर इलाकों में गर्मी का मौसम लोगों को परेशान कर रहा था, लेकिन बीते कल से ज्यादातर इलाकों में मौसम ने करवट ले ली है। मिली जानकारी के मुताबिक पता चला है कि 15 मार्च की आधी रात से ही उत्तर भारत समेत देश के ज्यादातर इलाकों में मौसम ने पूरी तरह से करवट ले ली है। 


पिछली रात दिल्ली एनसीआर में गरज-चमक के साथ बरसात हुई, जिसकी वजह से लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है। वही उत्तर प्रदेश और बिहार में भी विभाग (Latest Weather Updates) की तरफ से आंधी तूफान से जुड़ा अलर्ट जारी किया गया है।

 


Delhi NCR में मौसम ने बदला रूख


पिछले कई दिनों से दिल्ली एनसीआर के ज्यादातर इलाकों (Delhi NCR weather) में तापमान लगातार ऊपर की तरफ जा रहा था, लेकिन पिछले 2 दिन से आसमान में बादलों का आवागमन शुरू हो गया था। बिजली गरजने तथा तेज हवाओं के साथ सुबह-सुबह कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। 


मौसम के इस बदलाव की वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिसकी वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। विभाग की तरफ से कहा गया है कि आने वाले समय में भी कुछ इलाकों में तेज हवाएं चल सकती है तथा बरसात देखने को मिल सकती है। 


यूपी का मौसम


उत्तर प्रदेश के मौसम (UP Weather Updates) में भी काफी ज्यादा बदलाव देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश में अब एक और नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है। जिसका असर पूर्व से लेकर पश्चिम तक दिखाई दे रहा है। आईएमडी के मुताबिक यूपी के लगभग 49 जिलों में हल्की से माध्यम बरसात तथा कई इलाकों में ओले गिरने की भी संभावना है। मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, सहारनपुर और बुलंदशहर में भी 40 से 50 KM प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई जा रही है। 


ओले गिरने की चेतावनी


अयोध्या, प्रयागराज, कानपुर और लखनऊ समेत मध्य और पूर्वी यूपी के कई इलाकों में ओले गिरने (IMD Alert) को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। खासतौर पर तराई के इलाकों और बिहार से सटे जिलों जैसे गोरखपुर, देवरिया और बलिया में किसानों को सावधान रहने के बारे में सलाह दी गई है क्योकि खराब मौसम का असर फसलों पर आ सकता है।