home page

UP के मौसम ने फिर बदली करवट, इन जिलों में होगी बरसात

UP Weather : उत्तर प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव दर्ज किया जा रहा है। बता दें कि अब यहां पर आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना लगाई जा रही है। बारिश होने की वजह से तापमान (UP Weather Update) में मामूली गिरावट देखने को मिलेगी। हालांकि इसके बाद लोगों को गर्मी का अहसास होना शुरू होगा। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं इस बारे में।

 | 
UP के मौसम ने फिर बदली करवट, इन जिलों में होगी बरसात

HR Breaking News-(Aaj ka mausam) यूपी के मौसम ने एक बार फिर से करवट बदल ली है। यहां पर अब एक बार फिर से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। तापमान में गिरावट आने की वजह बारिश (Rain alert) रहेगी। उम्मीद लगाई जा रही है कि ये इस सीजन की अंतिम बरिश होगी। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इस बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।


यूपी के मौसम ने बदली करवट-

यूपी में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। यहां पर शनिवार को यूपी के कई इलाकों में बादलों के साथ सुबह की शुरुआत हो चुकी है। दिन का न्यूनतम तापमान 17 और अधिकतम तापमान 33 दर्ज किया गया है। होली (UP Ka Mausam) के त्योहार के साथ साथ मौसम का पारा भी बढ़ता नजर आ रहा है। शनिवार सुबह बारिश देखने को मिली थी। इस दौरान लगभग चार घंटे बादल छाने के बाद मौसम साफ हो गया। जैसे जैसे दिन चढ़ा मौसम का पारा भी चढ़ता नजर आया।


आने वाले दिनों में इतना होगा तापमान-

आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 14-16 और अधिकतम 32 से 40 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। शनिवार को दिन और रात के तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान (UP Weather Latest Update) 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया यह सामान्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस अधिक था हालांकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह सामान्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार बेहद गर्म दिन रहने वाली है।


पतझड़ के साथ देखने को मिलेगी होली-

फरवरी का महीना समाप्त होते ही यूपी में ऋतु परिवर्तन का प्रभाव भी साफतौर पर देखने को मिल रहा है। पिछले एक सप्ताह से तापमान में लगातार हो रही वृद्धि के साथ ही जिले में पतझड़ के मौसम (Uttar Pradesh ka mausam) की विधिवत शुरुआत हो गई है। पेड़ों से गिरते सूखे पत्ते और दोपहर की बढ़ती तपिश इस बात की ओर इशारा कर रही है कि जिले में अब कड़ाके की ठंड बीते दिनों की बात हो गई है। जानकारी के लिए बता दें के शहरी इलाकों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रकृति के मिजाज में बदलाव दर्ज किया जा रहा है। बढ़ती धूप की वजह से वातावरण में आर्द्रता कम हुई है।


देखने को मिलेगी हल्की फुल्की बरसात-

आज यानी सोमवार को मौसम (Latest Weather News) साफ बना रहेगा। एक सप्ताह में अधिकतम तापमान एवं न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की उम्मीद लगाई जा रही है। यहां पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। मार्च के शुरुआत में तापमान में दिनों-दिन बढ़ोतरी होने की उम्मीद लगाई जा रही है। शनिवार (Uttar Pradesh Weather) को पछुआ हवा 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बही है। पछुआ हवा बहने से खेतों में नमी की कमी देखी गई। नमी बरकरार रखने के लिए किसान लगातार सिंचाई करने में लगे हुए हैं। मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले दिनों में हल्की फुल्की बारिश देखने को मिल सकती है।