home page

आपको लोन मिल सकता है या नहीं, फोन में ही एक क्लिक में लगेगा CIBIL Score का पता

CIBIL Score : आज के समय में बढ़ रही महंगाई की वजह से लोगों के लिए बिना लोन के कोई चीज की खरीदी करना काफी ज्यादा मुश्किल हो जाता है। लेकिन अब आपको परेशान (CIBIL Score News) होने की जरूरत नहीं है क्योंकि अब आप अपने फोन से ही ये चैक कर सकते हैं कि आपको लोन मिलेगा या फिर नहीं। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

 | 
आपको लोन मिल सकता है या नहीं, फोन में ही एक क्लिक में लगेगा CIBIL Score का पता

HR Breaking News- (CIBIL Score Latest Update) अगर आप भी लोन लेने की सोच रहे हैं और इस बात को लेकर कंफ्यूज है कि आपको लोन मिलेगा या नहीं तो ये खबर आपके काफी काम की हो सकती है क्योंकि आज हम आपको एक ऐसे तरीके (CIBIL Score News) के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप ये चैक कर सकते हैं कि आपको लोन मिलेगा या फिर नहीं वो भी घर बैठे बैठै। चलिये खबर के माध्यम से जानते हैं इस बारे में।


सिबिल स्कोर को जानना है जरूरी -

 

सिबिल स्कोर 300 से 900 के बीच का एक तीन अंकों वाला नंबर है। इसके माध्यम से आपकी 'क्रेडिट हिस्ट्री' यानी आपके उधारी चुकाने के व्यवहार को देखा जाता है। ऐसे में जब भी आप किसी बैंक से लोन लेते हैं या फिर क्रेडिट कार्ड (Credit card use) का यूज करते हैं तो फिर बैंक आपकी पेमेंट डिटेल्स सिबिल जैसी संस्थाओं को भेजते हैं। इसी डेटा के आधार पर आपका स्कोर तय होता है।

 


इस वजह से जरूरी है सिबिल स्कोर-

जब आप लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करते हैं, तो फिर बैंक आपके CIBIL स्कोर (CIBIL Score News) को एक महत्वपूर्ण पैमाने के तौर पर देखता हैं। उच्च स्कोर का मतलब ये होता है कि आपने पहले उधार लिए गए पैसे समय पर लौटाए हैं। इसके माध्यम से बैंक का भरोसा बढ़ जाता है। साथ ही में अगर स्कोर कम है, तो ये संकेत देता है कि आपके भुगतान रिकॉर्ड में कुछ समस्याएं का सामना करना पड़ सकता है। इसकी वजह से लोन मंजूरी मुश्किल या महंगी हो सकती है।

TransUnion CIBIL के साथ मिलाया हाथ-

हाल ही में देश के सबसे बड़े बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने ग्राहकों के लिए एक जबरदस्त सुविधा की शुरुआत कर दी है। अब आप बैंक के YONO ऐप के जरिए सीधे अपना सिबिल स्कोर को चेक कर सकते हैं। इसके लिए SBI ने TransUnion CIBIL के साथ हाथ मिलाया है। SBI के सीजीएम (How to check CIBIL Score) ने बताया है कि भारत में डिजिटल बैंकिंग तेजी से बढ़ती चली जा रही है। ऐसे में भरोसा और पारदर्शिता बहुत ही ज्यादा जरूरी हो जाती है। YONO ऐप में सिबिल स्कोर जोड़ने से ग्राहकों को अपनी क्रेडिट स्थिति समझना आसान हो जाता है। इससे वे लोन और उधार से जुड़े फैसले सोच-समझकर ले सकेंगे और एक जिम्मेदार क्रेडिट सिस्टम को मजबूती मिलेगी।

ऐसे चैक करें सिबिल स्कोर-

एक यूट्यूब वीडियो गाइड के मुताबिक ऐप पर अपना सिबिल स्कोर चेक करने के लिए सबसे पहले आप अपने फोन में SBI YONO ऐप को खोल लें और अपने MPIN या यूजरनेम-पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें। होम स्क्रीन (CIBIL Score) को थोड़ा नीचे स्क्रॉल करें और फिर लोन्स ऑप्शन के नीचे आपको 'व्हाट इस योर क्रेडिट स्कोर' का ऑप्शन देखने को मिल रहा है। इस ऑप्शन पर आप क्लिक करें।


बेसिक जानकारी करें कन्फर्म-

इसके बाद ऐप आपसे कुछ बेसिक जानकारी को कन्फर्म करने के लिए कहा जा सकता है। अपनी डिटेल्स चेक करें और 'I Agree' वाले बॉक्स पर टिक करके सबमिट करें। इन प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद आपका 3-अंकों वाला सिबिल स्कोर स्क्रीन पर आ जाएगा। यहां आप अपनी विस्तृत रिपोर्ट भी देख सकते हैं।


इन प्लेटफॉर्म्स पर मिल रही है सुविधा-

बैंकिंग ऐप्स में सिबिल स्कोर को जोड़ना अब एक बड़ा ट्रेंड बनकर सामने आ रहा है। SBI के अलावा ICICI बैंक जैसे प्राइवेट सेक्टर के दिग्गज और कई फिनटेक प्लेटफॉर्म्स (CIBIL Score Checking platforms) भी ये सुविधाएं प्रदान की जा रही है। पहले लोगों को ब्यूरो की वेबसाइट पर जाकर अलग से लॉगिन करना पड़ता था। अब बैंक ऐप्स के जरिए इसे रेगुलर मॉनिटर करना काफी ज्यादा आसान हो जाएगा।


जानिये इसकी वजह से क्या होगा लाभ-

एक्सपर्ट के मुताबिक एक मजबूत बैंकिंग सिस्टम के लिए ये काफी ज्यादा जरूरी है कि लोगों को उनके क्रेडिट की जानकारी आसानी से और सही समय पर मिले। SBI के YONO ऐप के साथ हमारा जुड़ाव क्रेडिट के प्रति जागरूकता को काफी ज्यादा आसान बना देता है। ऐसे में जब लोग अपना सिबिल (credit & CIBIL Score) स्कोर और रिपोर्ट खुद ट्रैक करेंगे, तो वे अपनी 'फाइनेंशियल हेल्थ' को लेकर ज्यादा जिम्मेदार बनेंगे। जब आपकी बैंकिंग ऐप में ही यह जानकारी मौजूद होती है, तो आप अपने भविष्य के लोन और पैसों से जुड़े फैसले ज्यादा बेहतर तरीके से ले पाते हैं। 


ऐसे चेक करें सिबिल स्कोर-

ज्यादातर बैंक ऐप्स में ये फीचर 'सर्विसेज' या 'क्रेडिट स्कोर' सेक्शन के अंदर मिल जाता है। आपको बस अपनी कुछ बेसिक जानकारी कन्फर्म करनी होती है और आपके सामने आपकी पूरी रिपोर्ट आ जाती है। कुछ ऐप्स आपको हर महीने मुफ्त में अपडेटेड स्कोर दिखाने की सुविधा मिल जाती है।