home page

Delhi के मौसम में होगा बड़ा बदलाव, बैक-टू-बैक आएंगे दो पश्चिमी विक्षोभ, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Delhi Weather Update : देश की राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी वालों को जमा देने वाली ठंड और घने कोहरे के साथ प्रदूषण का भी सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार दिल्ली के मौसम (kal ka mausam) में बड़ा बदलाव आने वाला है। दरअसल, जल्द ही बैक-टू-बैक  दो पश्चिमी विक्षोभ आने वाले हैं। जिससे मौसम बदलेगा। आईये नीचे खबर में जानते हैं 23 जनवरी तक कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम - 

 | 
Delhi के मौसम में होगा बड़ा बदलाव, बैक-टू-बैक आएंगे दो पश्चिमी विक्षोभ, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

HR Breaking News - (Delhi ka Mausam)। उत्तर भारत के राज्यों में मौसम करवट बदल रहा है। ठंड का सितम बढ़ता जा रहा है और शीतलहरों ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है। सुबह और शाम बहुत घना कोहरा नजर आने लगा है जिसकी वजह से विजिबिलिटी जीरो हो जाती है। वाहन सड़कों पर रेंगते हुए नजर आते हैं। दिल्ली में भयंकर ठंड और सर्द हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। हालांकि सर्द हवाओं के चलते कड़ाके की सर्दी अब भी बनी हुई है। 


बैक-टू-बैक आएंगे दो पश्चिमी विक्षोभ -


मौसम विभाग (Mausam Update) ने दिल्ली व एनसीआर के मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। IMD के अनुसार दिल्ली व एनसीआर में अगले 4 दिन तक शीतलहर चलने की संभावना नहीं है लेकिन रविवार को मध्यम से घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। मौसम विभाग ने इस हफ्ते बैक-टू-बैक दो पश्चिमी विक्षोभ (western disturbances) आएंगे। इससे राजधानी के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। 

दिल्ली एनसीआर में छाएंगे बादल -


मौसम विभाग (Aaj Ka mausam) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के साथ ही एनसीआर में हल्के बादल नजर आने लगे हैं। दिल्ली में तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली के मानक मौसम केंद्र सफदरजंग में अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा है। हालांकि दिल्ली के सफदरजंग, आयानगर, रिज, पालम आदि जगहों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट ही देखी गई।


कल कैसा रहेगा मौसम - 


मौसम विभाग ने शनिवार रात को हल्की धुंध छाने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 18 जनवरी को दिल्ली (Kal Ka Mausam) के साथ ही एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय कई जगहों पर कोहरा और कुछ जगहों पर घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना भी जताई गई है। दोपहर में हवा की स्पीड 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा देखी जा सकती है।


21 जनवरी तक जारी रहेगी बादलों की आवाजाही - 

IMD की लेटेस्ट वेदर रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में 18 जनवरी को न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इसके बाद 19 से लेकर 21 जनवरी तक दिल्ली - NCR के इलाकों में हल्के बादलों दिखेंगे। दिल्ली (Delhi Ka Mausam) में 19 और 20 जनवरी को न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दोनों ही दिन दोपहर के वक्त हवा की स्पीड महज 5 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।


जानिये 23 जनवरी तक कैसा रहेगा मौसम - 


मौसम विभाग (Mausam Update) ने 19 और 21 जनवरी की रात को पहाड़ों पर दो पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इसके प्रभाव से उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में बादलों की मौजूदगी बढ़ने का अनुमान है। 22 जनवरी को दिल्ली-NCR (Delhi NCR Mausam) में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। 22 और 23 जनवरी को सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। 21 और 22 जनवरी को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है।


20 की स्पीड से चलेंगी सर्द हवाएं - 


मौसम विभाग के अनुसार, 21 और 22 जनवरी को दोपहर के समय दिल्ली में 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से शीतलहर चलने की संभावना है। इसके बाद 23 जनवरी को सर्द हवाओं की स्पीड और तेज होगी। दिल्ली में 23 जनवरी दोपहर के वक्त 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से सर्द हवाएं चलेंगी। सुबह के वक्त हल्का से मध्यम कोहरा भी देखा जा सकता है। बादलों की मौजूदगी के बीच दिल्ली में न्यूनतम तापमान (Delhi temperature) 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है।