Kal ka Mausam : दिल्ली, बिहार, राजस्थान और हरियाणा में बदलेगा मौसम, IMD ने अगले 2 दिन के मौसम को लेकर जारी किया अलर्ट
Mausam Update : देश के लगभग सभी राज्यों में भयंकर ठंड पड़ रही है। तापमान में गिरावट होने की वजह से ठंड बढ़ती ही जा रही है। भीषण ठंड के साथ बहुत घना कोहरा छा रहा है जिसकी चलते लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने 12 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में मौसम बदलने की संभावना जताई है।
HR Breaking News - (Weather Update)। उत्तर भारत के राज्यों में पिछले कई दिनों से शीतलहर चल रही है सभी इलाकों में हाड़ कंपकंपाने वाली ठंड पड़ रही है। जनवरी का महीना आधा आ चुका है और ठंड अपने चरम पर है। कई इलाकों में तापमान जीरो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पहाड़ों पर हो रही बारिश और बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में सर्दी का असर बढ़ रहा है।
13 जनवरी तक कैसा रहेगा मौसम -
मौसम विभाग (IMD Weather) के मुताबिक, कल यानी 12 जनवरी और परसों 13 जनवरी को राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में बहुत गंभीर सर्द हवाएं चलने की संभावना जताई है। वहीं 11 से 14 जनवरी के दौरान राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा (Haryana Mausam), चंडीगढ़ और दिल्ली में भीषण ठंड पड़ेगी। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को घरों के अंदर रहने और गर्म कपड़े पहने की सलाह दी है। इसके अलावा 11 और 12 जनवरी को ओडिशा, जबकि 11 जनवरी को उत्तराखंड (Uttarakhand Weather), झारखंड और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में भी सर्द हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
दिल्ली में भयंकर ठंड का कहर -
आज 11 जनवरी को दिल्ली के कुछ इलाकों में सर्द हवाएं चली है। वहीं कुछ स्थान पर न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। आईएमडी (Delhi Mausam Update) ने शीतलहर के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया, और कहा कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो इस मौसम में औसत से 2.6 डिग्री ज्यादा है। 11 जनवरी को भी शीतलहर की स्थिति बने रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने रविवार को शीत लहर के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया। आज यहां का अधिकतम तापमान (Delhi Temperature) 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
बिहार में सर्द हवा चलने का अलर्ट -
मौसम विभाग ने बिहार (Bihar ka Mausam) के 31 जिलों में आज सर्द हवाएं चलने और बहुत घना छाने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिनों में तापमान 1 से 2 डिग्री तक और गिरने की संभावना है। सुबह और रात को कुछ इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है। इससे विजिबिलिटी कम होगी।
पंजाब और हरियाणा में भी मौसम बदलने वाला है -
पंजाब और हरियाणा (punjab-haryana mausam) के कई हिस्सों में आज भीषण ठंड की स्थिति रही और न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत से नीचे बना रहा है। दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में रात में 5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा है अभी दोनों प्रदेशों के लोगों को ठंड से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने का कहना है कि आने वाले दिनों में दोनों राज्यों में ठंड बढ़ सकती है।
राजस्थान में अगले एक हफ्ते कैसा रहेगा मौसम -
रविवार को राजस्थान (Rajasthan ka Mausam) के कुछ हिस्सों में भीषण शीतलहर की स्थिति देखने को मिली। प्रतापगढ़ में रविवार सुबह तापमान शून्य से 2 डिग्री नीचे और बाड़मेर में शून्य से 1 डिग्री नीचे दर्ज किया गया है। अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। प्रदेश के पश्चिमी, उत्तरी और पूर्वी भागों में अगले 2 दिन घना कोहरा छाने की संभावना है। इन इलाकों में सर्द हवाएं भी चलेंगी।
