home page

दिल्ली-NCR में आंधी तूफान और बारिश की फिर से चेतावनी, IMD ने बताया आगे का मौसम

Delhi NCR Weather :पिछले काफी दिनो से इतनी भयंकर गर्मी झेलने के बाद अब दो दिन से लोगों को थोड़ी राहत मिल रही  है। हाल ही में मौसम में बदलाव दर्ज किया जा रहा है। शुक्रवार को काफी क्षेत्रों में जबरदस्त आंधी और बारिश देखने को मिली है। 

 | 
दिल्ली-NCR में आंधी तूफान और बारिश की फिर से चेतावनी, IMD ने बताया आगे का मौसम

HR Breaking News (Delhi NCR Weather) दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में पिछले काफी दिनों से लोगों केा भयंकर गर्मी और चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में गर्मी और लू ने लोगों को खूब परेशान किया है। वहीं अब जाकर हुए मौसम परिवर्तन से लोगों को राहत मिल रही है। दो दिन से दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र में बारिश देखने को मिल रही है।

 

 

आज का मौसम


शनिवार को सुबह से ही दिल्ली में धूप खिली हुई है। यहां का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह कल हुई बारिश का ही असर है कि यह न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से दो डिग्री कम रहा है। भारत मौसम (Delhi NCR Weather) विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार आज भी बारिश आने और आंधी आने की संभावना है।  

दिल्ली एनसीआर का मौसम


दिल्ली व एनसीआर (Delhi NCR Weather) क्षेत्र में भयंकर गर्मी के बाद वीरवार शाम से मौसम बदल गया है। वीरवार शाम से लेकर अब तक कई क्षेत्रों में तेज आंधी और तूफान आया। इसके बाद कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश भी हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इसके साथ ही तापमान में गिरावट भी दर्ज हुई है।  भारतीय मौसम विभाग की ओर से आज शनिवार के लिए भी आंधी व बारिश की चेतावनी जारी की हुई है। 

35 डिग्री तापमान रहने की संभावना


भारतीय मौसम विभाग पूर्वानुमान लगाया था कि आज दिल्ली में दिनभर बादल छाए रहेंगे और इसके साथ ही थोड़ी बहुत बारिश भी हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 

आंधी तूफान का है येलो अलर्ट


मौसम विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कल यानि 13 अप्रैल को भी दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र (Delhi NCR Weather) में आंधी तूफान आ सकता है। इसी के तहत दिल्ली, गाजियाबाद व नोएडा क्षेत्र में आंधी तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है। कल का अधिकतम तापमान  37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

14 से फिर बढ़ेगा तापमान


मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान लगाया था कि 13 अप्रैल तक बारिश (Delhi NCR Weather) होगी और 14 अप्रैल से एक बार फिर से गर्मी बढ़ेगी। इससे लोगों को आगामी दिनों में भीषण लू का भी सामना करना पड़ सकता है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 14 अप्रैल को दिल्ली व एनसीआर में आसमान साफ रहेगा और पारा भी बढ़ेगा। 

ऐसे में लोगों को दोबारा से गर्मी का अहसास होगा। इस समय अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। वहीं, 15 अप्रैल को यहां तापमान बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस हो जाने का अंदेशा है। इस समय हवाएं चलने की भी संभावना है। 


लू का अलर्ट किया जारी


मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली एनसीआर के लोगों को 16 से 18 अप्रैल  के बीच भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान तेज लू चलने की भी मौसम विभाग ने संभावना जताई है। इन तीन दिनों के लिए मौसम विभाग ने लू का येलो अलर्ट जारी किया है। इन दिनों में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।  

शुक्रवार को खूब आई आंधी व तूफान 


बीते दिन शुक्रवार को शाम के समय भयंकर आंधी व तूफान की वजह से लोगों को परेशानी हुई। तेज आंधी की वजह से कई क्षेत्रों में पेड़ व बिजली के खंभे भी टूट गए। वहीं, इस दौरान एक घर की दीवार गिरने से एक युवक की मौत हो गई।  तेज आंधी व तूफान की वजह से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्‌डे से काफी सारी फ्लाइटों को डायवर्ट करना पड़ा।