home page

Delhi NCR में तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने बताया 2 जुलाई तक के मौसम का हाल

Delhi NCR Weather : मानसून पूरे देश में लगभग फैल चुका है। आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार अभी दिल्ली के कुछ हिस्सों, हरियाणा और के कुछ एरिया व पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्से में मानसून की एंट्री नहीं हुई है। परंतु, दिल्ली में हाल ही में हुई बारिश से अनुमान लगाया जा सकता है कि यह मानसून की बारिश है। यानी कहें तो 28 जून को दिल्ली में मानसून में दस्तक दे दी है। जबकि 27 जून को आमतौर पर दिल्ली में मानसून आता है। परंतु इस बार मानसून आने में देरी हुई है। 
 | 
Delhi NCR में तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने बताया 2 जुलाई तक के मौसम का हाल

HR Breaking News (Delhi NCR Rain) दिल्ली एनसीआर में अचानक से मौसम में बदलाव दिखाई दिया है। मौसम ने करवट ले ली है। मौसम लगातार बदलता जा रहा है। मानसून का आगमन हो चुका है। मानसून के बादल देशभर में सक्रिय हैं।

 

 

आज दोपहर में दिल्ली, गुड़गांव, फरीदाबाद नोएडा, गाजियाबाद, सोनीपत, झज्जर आदि इलाकों में तेज बारिश दर्ज की गई है। बारिश से लोगों को कुछ हद तक गर्मी से राहत मिली है। इसी बीच मौसम विभाग की ओर से भविष्य में मौसम को लेकर भी पूर्वानुमान जारी कर दिया गया है।


 

अचानक से आया मौसम में बदलाव
 

दिल्ली एनसीआर में अचानक से मौसम में बदलाव आया है। एनसीआर के कई हिस्सों में तेज आंधी के साथ बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने पहले से ही इसका अनुमान लगाया था। मौसम विभाग (Delhi NCR Rain) की ओर से चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया था। 

आज शाम को लेकर यह है अपडेट 
 

मौसम विभाग ने 28 जून को शाम के समय में दिल्ली में आंधी तूफान के साथ हल्की मध्य बारिश की चेतावनी जारी की है। रात में आंधी तूफान का अंदेशा जताया जा रहा है। वहीं अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। 

29 जून को ऐसा रहेगा मौसम 
 

दिल्ली एनसीआर में 29 जून को भी शाम और रात को आंधी तूफान और झमाझम बारिश (Delhi NCR Rain) होने की उम्मीद है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि लोगों को बारिश के चलते सतर्क रहना चाहिए। मौसम विभाग की ओर से यह अलर्ट जारी कर दिया गया है।

वहीं दिल्ली में इस दौरान 33 डिग्री सेल्सियस अधिकतम (Delhi NCR Rain) तापमान तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। 

30 से 2 जून तक कैसा रहेगा मौसम 
 

मौसम विभाग की ओर से 30 जून से लेकर 2 जुलाई तक के लिए भी चेतावनी जारी कर दी गई है। विभाग ने बारिश और तूफान का पूर्वानुमान लगाया है। 30 जून और 1 जुलाई को अधिकतम और न्यूनतम तापमान (Delhi NCR Rain) भी 33 डिग्री और 25 से 26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, 2 जुलाई को 35 अधिकतम तो 27 डिग्री न्यूनतम तापमान रह सकता है। वहीं तेज बारिश की संभावना भी है। 


तीन-चार जुलाई के लिए अपडेट 


मौसम विभाग की ओर से तीन चार जुलाई के लिए पूर्वानुमान है कि इस दौरान बादल छाए रह सकते हैं। बारिश आने के कम चांस है। वहीं अधिकतम तापमान भी 34 से 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

News Hub