Kal ka Mausam 22 November : कड़ाके की ठंड का अलर्ट, 8 राज्यों में होगी भारी बारिश
Kal ka Mausam 22 November : दिसंबर का महीना शुरू होने वाला है और ठंड का असर भी बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने कल यानी 22 नवंबर को ठंड पड़ने की संभावना जताई है सुबह के समय घना कोहरा भी नजर आएगी। इसके साथ ही IMD ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत आठ से ज्यादा राज्यों में बारिश की भी चेतावनी जारी की हे। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं -
HR Breaking News - भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अब जल्द ही कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। आए दिन मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। कुछ राज्यों में सर्दियों के सीजन में भी बारिश जारी रह सकती है। IMD ने कल यानी 22 नवंबर को ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार समेत आठ से ज्यादा राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई है। इसके इलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड (Uttarakhand weather) जैसे पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होने की भी चेतावनी जारी की गई है। इन राज्यों में जमा देने वाली ठंड पड़ेगी। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।
चक्रवात को लेकर नया अपडेट
चक्रवात का लैंडफॉल नॉर्थ आंध्र प्रदेश और साउथ ओडिशा के बीच गोपालपुर के पास पूरा हो चुका है। इसके बाद यह उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, झारखंड के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में शुक्रवार को बारिश का मुख्य प्रभाव देखने को मिलेगा।
दिल्ली-NCR में कल बदलेगा मौसम - (weather update)
देश की राजधानी दिल्ली (delhi mausam update) में ठंड जोर पकड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक कल न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। तापमान में गिरावट आने से ठंड का असर अब तेजी से बढ़ेगा। कल सर्दी में 1 डिग्री की और बढ़त होगी। आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहा है, जो कल गिरकर 13 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। 22 नवंबर को दिल्ली का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम -
मौसम विभाग (Mausam Update) के अनुसार कल यानी 22 नवंबर को उत्तर प्रदेश के मथुरा, रामपुर, सहारनपुर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, आगरा, बरेली, पीलीभीत, बदायूं, कानपुर और बिजनौर में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। इस दौरान 35 km की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है, जो ठंड के असर को और बढ़ा देगी। लखनऊ में कल अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है।
बिहार के इन जिलों में चलेगी तेज हवा -
22 नवंबर को बिहार (Bihar me Barish) के अररिया, गया, मुजफ्फरपुर, नालन्दा, रोहतास, मुंगेर, बेगूसराय, किशनगंज, नालन्दा और गोपालगंज में तेज हवा के झोंके चलने का का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 km प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं। पटना में कल अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।
तमिलनाडु में बरसेंगे बादल -
IMD ने कल यानी 22 नवंबर (kal ka Mausam) को तमिलनाडु के कई जिलों में बरसात की चेतावनी जारी की है। इसमें विल्लुपुरम, कुड्डालोर, तंजावुर, तिरुवरुर, चेन्नई, तिरुवल्लूर, चेंगलपट्टू, नागपट्टिनम, पुदुक्कोट्टई और रामनाथपुरम जिला शामिल है जहां तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बरसात होने का अनुमान है। तटीय और दक्षिणी जिलों में बारिश की गतिविधि धीरे-धीरे तेज होंगी। चेन्नई में कल अधिकतम तापमान 31 डिग्री और 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
झारखंड में 22 नवंबर को दिखेगा अकवान का असर -
झारखंड (Jharkhand weather) के देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, गिरिडीह, जामताड़ा और साहिबगंज में चक्रवात तूफान का प्रभाव दिख सकता है। इन जिलों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ जोरदार बरसात की संभावना है। इस दौरान 60 से 70 km प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेगी। रांची में 22 नवंबर को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
पश्चिम बंगाल में तेज बरसात की चेतावनी -
मौसम विभाग (Mausam Update) ने 22 नवंबर को पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, गोपालपुर, कोलकाता, मुर्शिदाबाद, दक्षिण दिनाजपुर, मालदा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। सोमवार तक पश्चिम बंगाल बारिश की गतिविधियां कम हो सकती हैं। IMD के मुताबिक दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में रुक-रुक कर बारिश होगी। दक्षिण बंगाल के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। कोलकाता में कल अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने का अनुमान है।
