home page

kal ka mausam : उत्तर भारत में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट

mausam update - देश भर में भयंकर गर्मी पड़ रही है। आए दिन तापमान में बढ़ोतरी होती जा रही है। दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में तापमान 44 डिग्री के करीब पहुंच गया है। चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए लोग घरों में बंद है। हाल ही में मौसम विभाग ने कल के मौसम को लेकर ताजा अपडेट दिया है। आइए नीचे खबर में जानते हैं-

 | 

HR Breaking News (ब्यूरो)। Delhi NCR Main Mausam Kaisa Rahega: उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी देखने को मिल रही है। राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में गर्मी और बढ़ने की संभावना है। जबकि कल यानी 16 मई से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, एमपी, बिहार और राजस्थान में एक बार फिर लू को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच-बीच में आंधी तूफान के साथ बारिश भी हो जा रही है। जबकि कुछ इलाकों में फिर से लू का दौर शुरू होने की संभावना है। इसी लू की वजह से दिल्ली, यूपी, एमपी, पंजाब, हरियाणा (haryana ka mausam), बिहार और राजस्थान (rajasthan mausam) आदि राज्यों में गर्मी बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है। वहीं 15 मई को ओडिशा, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल समेत दक्षिण राज्यों के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने की आशंका है।

PM मोदी कहां इन्वेस्ट करते हैं अपना पैसा? हो गया खुलासा


राजधानी दिल्ली का हाल

राजधानी दिल्ली में मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Mausam) में मौसम साफ रहेगा। हालांकि दिन में अच्छी धूप भी होने की संभावना है। ऐसा अनुमान है कि दिन का अधिकतम तापमाप 42 डिग्री हो। जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।


दक्षिण राज्यों में बारिश के आसार

आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट, तटीय कर्नाटक, आंतरिक तमिलनाडु, दक्षिण ओडिशा और केरल में गरज के साथ बारिश की संभावना है। जबकि कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, दक्षिण तेलंगाना, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में बूंदा-बांदी की संभावना है।

Gold-Siver rates: सोने के दाम फिर से गिरे धड़ाम, वहीँ चांदी आया उछाल ,जानें आज के लेटेस्ट रेट्स-


मुंबई में बारिश के साथ तेज हवाओं का अलर्ट

बीते सोमवार को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई (Mumbai weather update) में आंधी-तूफान और बारिश ने अपना जलवा दिखाया था। इसी बीच मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले तीन दिनों तक मुंबई के अलग-अलग इलाकों में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 40 से 50 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।