hrbreakingnews.com

kal ka mausam 30 november : आधे भारत में घने कोहरे का अलर्ट, तो आधे में होगी बारिश, 60 की स्पीड से चलेगी हवा

kal ka mausam 30 november : भारतीय मौसम विभाग के अनुसार भारत के मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। 30 नवंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश का सिलसिला शुरू होगा। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। इसके अलावा मौसम विभाग ने आधे भारत में धुंध छाने का भी अलर्ट जारी किया है। 

 
kal ka mausam 30 november : आधे भारत में घने कोहरे का अलर्ट, तो आधे में होगी बारिश, 60 की स्पीड से चलेगी हवा

HR Breaking News - नवंबर का महीना खत्म होने के साथ ही मौसम में भी कई चेंज देखने को मिलेंगे। कहीं घना कोहरा छाएगा तो कहीं गरज चमक और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होगी। IMD के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, 30 नवंबर को दिल्ली-NCR, हरियाणा (haryana mausam), पंजाब और उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में सुबह घना कोहरा नजर आ सकता है। वहीं, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश होगी। कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका है और 60 की स्पीड से हवा चलेगी।


पूर्वोत्तर के राज्यों में बदलेगा मौसम - 


पूर्वोत्तर भारत के कुछ राज्यों में सोमवार सुबह घना कोहरा छाने की आशंका है। IMD ने मिजोरम, नागालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा में 1 दिसंबर तक सुबह के समय कुछ स्थानों पर घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। ओडिशा में भी सुबह के समय कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। फिलहाल इन राज्यों में भारी बारिश को लेकर कोई प्रमुख चेतावनी नहीं है।


अंडमान-निकोबार में होगी भारी बारिश का अलर्ट


अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में सोमवार को मौसम काफी सक्रिय रहने वाला है। IMD ने यहां कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही गरज-चमक और बिजली गिरने के दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा के झोंके 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। यह स्थिति 1 दिसंबर को भी बनी रह सकती है। इसके अलावा 30 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच अंडमान सागर में मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने समुद्री गतिविधियों के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।


हरियाणा में कल पड़ेगी ठंड - 


सोमवार सुबह हरियाणा (Haryana ka Mausam) में घने कोहरे की स्थिति बन सकती है। IMD ने राज्य के साथ चंडीगढ़ और दिल्ली में भी 2 दिसंबर तक सुबह के समय कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने और सड़क यातायात प्रभावित होने की आशंका है। हालांकि, सोमवार को बारिश का कोई अनुमान नहीं है। 5 दिसंबर को हरियाणा के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।


पंजाब में कल छाएगा बहुत घना कोहरा


पंजाब (Punjab Weather) में 30 नवंबर सुबह कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। मौसम विभाग ने 2 दिसंबर तक राज्य के उत्तरी हिस्सों में कुछ जगहों पर घना कोहरा छाएगा। कम दृश्यता के कारण सड़क यातायात प्रभावित हो सकता है। वहीं, 4 और 5 दिसंबर को पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश भी होगी।


राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा?


राजस्थान (Rajasthan Mausam) में नवंबर के आखिरी दिन मौसम सामान्य रहेगा। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की कोई गतिविधि नहीं होने का अनुमान है। पश्चिमी और मध्य राजस्थान में मौसम शुष्क बना रहेगा। सुबह और रात के समय पारा में गिरावट आने से ठंड का असर बढ़ेगा। IMD ने पश्चिमी और मध्य भारत के लिए अगले एक सप्ताह में किसी बड़े मौसमी बदलाव का अनुमान नहीं जताया है।

दिल्ली में कल घने कोहरे का अलर्ट


सोमवार सुबह दिल्ली (Delhi ka mausam) में भी कोहरे का असर दिख सकता है। IMD ने दिल्ली के लिए 2 दिसंबर तक सुबह के समय घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। कम दृश्यता के कारण सड़क और यातायात व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। हालांकि, दिन के समय मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है। 5 दिसंबर को दिल्ली में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है।


उत्तर प्रदेश में कल छाएगा घना कोहरा - 


उत्तर प्रदेश (UP Mausam) के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में सोमवार सुबह घना कोहरा छाने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक, 1 दिसंबर तक राज्य के अलग-अलग इलाकों में सुबह के समय दृश्यता कम रह सकती है। खासकर सुबह सफर करने वाले लोगों को परेशानी हो सकती है। फिलहाल राज्य में बारिश को लेकर कोई बड़ा अलर्ट नहीं है और अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।


बिहार में कल मौसम शुष्क रहेगा


30 नवंबर को बिहार (bihar weather update) में मौसम बदल सकता है। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, नवंबर के आखिरी दिन सुबह और रात के समय ठंड का असर महसूस होगा। फिलहाल IMD के ताजा पूर्वानुमान में बिहार के लिए भारी बारिश या किसी बड़े मौसमी अलर्ट का उल्लेख नहीं है।


हिमाचल प्रदेश में कल घने कोहरे की चेतावनी


हिमाचल प्रदेश में कल (kal ka mausam) यानी सोमवार को मौसम शुष्क रह सकता है, लेकिन सुबह के समय कुछ इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना है। 3 दिसंबर तक IMD ने राज्य में सुबह के समय कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है। इसके बाद 3 से 5 दिसंबर के बीच कुछ स्थानों पर बारिश होगी।


उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा


सोमवार को उत्तराखंड (Uttarakhand weather) के ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह और रात के समय ठंड का असर बना रहने का अनुमान है। हालांकि, IMD के मुताबिक, 3 से 5 दिसंबर के बीच राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। फिलहाल 30 नवंबर के लिए भारी बारिश की कोई चेतावनी नहीं है।

केरल में 30 नवंबर-कहीं-कहीं बारिश आसार - 


केरल (Kerala ka mausam) में 30 नवंबर को कुछ स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है। माहे में भी बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। IMD के मुताबिक, 2 और 3 दिसंबर को भी राज्य के कुछ हिस्सों में गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। वहीं, 4 और 5 दिसंबर को केरल और माहे में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। ऐसे में दिसंबर की शुरुआत में यहां मौसम ज्यादा सक्रिय रहने का अनुमान है।


तमिलनाडु में कल कई जगहों पर बारिश


तमिलनाडु (Tamil Nadu Mausam) में 30 नवंबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के साथ पुडुचेरी और कराईकल में भी बारिश जारी रहेगी। 3 दिसंबर तक इन इलाकों में गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है। हालांकि, 30 नवंबर के लिए भारी बारिश का अलर्ट नहीं है।


लक्षद्वीप में कल मौसम में होगा बदलाव


30 नवंबर को लक्षद्वीप में मौसम बदल सकता है। हालांकि, 30 नवंबर के लिए बारिश का कोई बड़ा अलर्ट नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, 2 से 4 दिसंबर के बीच कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। वहीं, 29 नवंबर और 5 दिसंबर को यहां कई स्थानों पर बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।