kal ka mausam : 7 जुलाई को इन राज्यों में आंधी तूफान के साथ झमाझम बारिश, IMD ने दी जानकारी

HR Breaking News : (weather update) मानसून अब देशभर में पूरी तरह से एक्टिव हो गया है। कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हो रही है तो वहीं कई जगहों पर धीमी बारिश देखने को मिल रही है। लगातार हो रही इस बारिश की वजह से तापमान में तो गिरावट आई ही है लेकिन कई जगहों पर नुकसान भी हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि कल 7 जुलाई को भी कई राज्यों में आंधी तूफान के साथ बारिश हो सकती है।
कल सोमवार के दिन भी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में बारिश का तेज अलर्ट जारी किया गया है। देश की राजधानी की बात करें तो Delhi-NCR के लोग इन दिनों उमस भरी गर्मी की मार झेल रहे हैं। इस बीच दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में रुक-रुक कर बरसात भी हो रही है।
कल भी दिल्ली में बारिश (rain in delhi) होने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा हिमाचल, उत्तराखंड समेत कई जगहों पर मानसून (monsoon latest updates) बारिश तबाही मचा रही है।
लगातार बारिश की वजह से कई नदियां उफान पर हैं, कहीं बाढ़ तो कहीं लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आ रही है। IMD के अनुसार आने वाले एक हफ्ते तक पूरे उत्तर उत्तर भारत में मानसून का प्रभाव जारी रहने की संभावना है।
आपके शहर में कुछ ऐसा रहेगा तापमान
शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 33 °C 26 °C
मुंबई 30 °C 25 °C
पटना 36 °C 28 °C
अमृतसर 34 °C 29 °C
चंडीगढ़ 33 °C 28 °C
जयपुर 31 °C 25 °C
रांची 28 °C 23 °C
कोलकाता 31 °C 26°C
शिमला 26 °C 20 °C
देहरादून 32 °C 26 °C
अहमदाबाद 32 °C 26 °C
चेन्नई 37 °C 29 °C
हैदराबाद 31 °C 23 °C
IMD ने बताया- कल दिल्ली में कुछ ऐसा रहेगा मौसम
मानसूनी गतिविधियां कमजोर पड़ने के कारण Delhi-NCR में तेज बारिश का दौर धीमा है। जिसकी वजह लोग उमस भरी गर्मी झेल रहे हैं। पिछले कई दिनों से राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिल रही है।
आज रात के लिए भी धीमी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कल यानी सोमवार को दिल्ली (Delhi Weather) में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
साथ ही बादल गरजने और बिजली गिरने की भी संभावना है। सोमवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
उत्तर प्रदेश के इन जिलों में तेज बरसात का अलर्ट
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh Weather) में भी कल बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। IMD के अनुसार सोमवार को यूपी के दोनों हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान दोनों हिस्सों में बादल गरजने और बिजली गिरने की संभावना है।
हालांकि भारी बारिश की चेतावनी (heavy rain warning) सिर्फ पश्चिमी यूपी में ही जारी की गई है। सोमवार को सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं।
हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में जोरदार बारिश का सिलसिला (heavy rain sequence) जारी है। आज भी कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिलों में कुछ स्थानों पर तेज बारिश की चेतावनी दी गई है। जिसे देखते हुए जिला प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है। वहीं जनजातीय जिलों किन्नौर और लाहौल एवं स्पीति को छोड़कर सात अन्य जिलों में भी भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
हिमाचल प्रदेश में मानसून की ये बारिश तबाही मचा रही है। IMD ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान मध्यम से उच्च स्तर की बाढ़ आने का अलर्ट जारी हुआ है।
साथ ही, भूस्खलन, जलभराव, नाजुक संरचनाओं, फसलों और आवश्यक सेवाओं को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई गई है। लोगों को जल स्रोतों और संवेदनशील इलाकों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी
IMD के अनुसार गंगीय पश्चिम बंगाल और इसके आसपास के इलाकों में निम्न दबाव क्षेत्र का बना हुआ है, जिससे देश के कई हिस्सों में तेज बरसात (IMD Latest Update) शुरू हो गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, 6 जुलाई को ओडिशा और छत्तीसगढ़ में, 7 जुलाई को छत्तीसगढ़ और विदर्भ में, 7 और 8 जुलाई को पूर्वी मध्य प्रदेश में, 8 और 9 जुलाई को पश्चिमी मध्य प्रदेश में और 9 जुलाई को पूर्वी राजस्थान में भारी से अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
इसके अलावा अगले 6-7 दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत, पश्चिमी तटीय क्षेत्र और पूर्वोत्तर भारत में भी भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
हिमाचल प्रदेश, कोंकण और गोवा में 6 जुलाई को, जबकि मध्य महाराष्ट्र में 6 और 7 जुलाई को अत्यंत भारी बारिश के आसार हैं। पूर्वी और मध्य भारत में ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ, झारखंड और पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटा) के साथ व्यापक वर्षा की चेतावनी (latest weather updates) दी गई है।
उत्तर पश्चिम भारत में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान (kal ka mausam) में अगले कुछ दिनों तक भारी वर्षा हो सकती है, वहीं 6 जुलाई को हिमाचल और 9 जुलाई को पूर्वी राजस्थान में अत्यंत भारी बारिश की आशंका है।
पश्चिम भारत में कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ हिस्सों में भी तीव्र वर्षा की संभावना है। दक्षिण भारत में केरल, कर्नाटक और तेलंगाना में भी भारी बारिश (chances of rain) और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।