home page

UP Heat Wave alert : यूपी के शहरों में बढ़ेगा पारा, IMD ने जारी कर दिया है अलर्ट

UP Heat Wave : यूपी में मौसम एकदम बदला हुआ है। अब होली के बाद से ही गर्मी का असर बढ़ गया है। मार्च के शुरुआत में ही मई-अप्रैल जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश (UP Heat Wave) के कुछ शहरों के लिए तापमान बढ़ने को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। आइए खबर में जानते हैं कि यूपी का मौसम कैसा बना रहने वाला है।
 | 
UP Heat Wave alert : यूपी के शहरों में बढ़ेगा पारा, IMD ने जारी कर दिया है अलर्ट

HR Breaking News (UP Heat Wave) यूपी में अभी मार्च के महीने में ही लगातार तापमान में बढ़ौतरी से लोगों के पसीने छूटने लगे हैं। अभी से ही यहां पर प्रैल जैसी गर्मी होने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी आगामी कुछ दिनों में प्रदेश (UP Ka Mausam) के कुछ हिस्सों में  खूब गर्मी पड़ने वाली है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि यूपी का मौसम कैसा बना रहने वाला है।्

 

 

कैसा रहेगा आज यूपी का मौसम 


मौसम विभाग (IMD Weather Forecast)  के अनुसार आगामी दिनों में हालात और ज्यादा खराब होने  की संभावना हैं। कई जगहों पर तापमान सामान्य से ऊपर जाने की संभावना है। कुछ जगहों पर लू जैसी स्थिति भी बन सकती है, जिसके चलते मार्च के शुरुआती दिनों में ही उमस भरी गर्मी सताने वाली है।


मौसम विभाग का कहना है कि आज 7 मार्च को पूर्वी यूपी (Eastern UP Weather Forecast) के गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और वाराणसी में मौसम गर्म और शुष्क बने रहने की संभावना है और अगले कुछ दिनों तक पूर्वांचल में मौसम साफ रह सकता है और तापमान में इजाफा रह सकता है। आईएमडी के मुताबिक आगामी कुछ दिनों में तापमान (UP Weather Temprature)  40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने के आसार है। 

किन जिलों में बढ़ी गर्मी 


वाराणसी के मौसम (Varanasi ka Mausam) की बात करें तो यहां का अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। हालांकि अभी भी रात में हल्की ठंडक का एहसास बना हुआ है। इस दौरान गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर के साथ ही पूर्वी यूपी के कई जिलों में अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच बना है। यहां पर मौसम शांत बना हुआ है, लेकिन गर्मी महसूस की जा रही है।

गर्मी से बचाव के लिए लोगों को दी हिदायत


मौसम विभाग (IMD Weather Updates)  का कहना है कि यूपी में आगामी 2 से 3 दिनों तक मौसम गर्म और शुष्क बने रहने के आसार है। ऐसे में लोगों को गर्मी से बचाव के लिए आईएमडी ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। दिन में धूप तेज होने के चलते बाहर निकलते समय टोपी, छाता, सनस्क्रीन और पानी साथ रखने की एडवाइजरी जारी की गई है।