home page

UP ka Mausam : यूपी में इतने दिन जारी रहेगा ठंड का कहर, पछुआ हवा बढ़ाएगी गलन

UP weather update : उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से हल्की बारिश हुई है जिसके कारण तापमान एकदम से नीचे आ गया है। प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप जारी है। हाल ही में मौसम विज्ञान ने आने वाले मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। चलिए जानते हैं- 

 | 
UP ka Mausam : यूपी में इतने दिन जारी रहेगा ठंड का कहर, पछुआ हवा बढ़ाएगी गलन

HR Breaking News (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश के अधिकांश जिलों सहित लखनऊ में शीतलहर का प्रकोप जारी है। अगले तीन-चार दिनों तक मौसम में कोई बदलाव के आसार नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार और शनिवार को हल्की धूप निकलेगी, लेकिन पछुवा हवा चलने के कारण ठंड बढ़ेगी।

45 से अधिक जिलों में ठंड का कहर-


मौसम वैज्ञानिक मुहम्मद दानिश ने बताया कि राजधानी समेत पूर्वांचल और पश्चिम के करीब 45 से अधिक जिलों में ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। लखनऊ समेत कई जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा की भी चेतावनी जारी की गई है। मेरठ समेत पश्चिम के कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।

ये शहर रहा सबसे ठंडा-

मेरठ में रात का पारा सबसे कम 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसमें अभी और गिरावट देखने को मिलेगी। 14 जनवरी तक ठंड से कोई राहत मिलने के आसार नहीं हैं। उत्तर पश्चिम से उठे चक्रवाती पश्चिमी विक्षोभ के असर से गुरुवार को प्रयागराज में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। रात में भीषण गलन से लोग बेहाल रहे।

गुरुवार की रात रही सबसे ठंडी-

गुरुवार की रात सीजन की सबसे ठंडी रात रही। न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस तक कम हो गया। यह सामान्य से एक डिग्री कम रहा। वहीं अधिकतम तापमान मामूली वृद्धि के साथ 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री कम था। सुबह चटक धूप खिली रही पर साथ में गलन भी बनी हुई थी।

आज छाएगा घना कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को घना कोहरा छा सकता है। पूर्वांचल में मौसम का रुख दोबारा बदलाव की ओर हो चला है। वाराणसी में गुरुवार की सुबह से कोहरे की जद में समूचा पूर्वांचल आ गया। इसकी वजह से सुबह से ही गलन का दौर शुरू हुआ जो दोपहर में मौसम का रुख बदलने तक कायम रहा। दिन भर धूप कोहरे की कैद से बाहर आई तो शाम होते ही गलन का दायरा और बढ़ चला।

एक हफ्ते तक रहेगा ठंड का प्रकोप

मौसम विभाग ने सप्ताह भर मौसम का यही रुख बने रहने की उम्मीद जताई है। बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य रहा। आर्द्रता इस दौरान अधिकतम 97 फीसद और न्यूनतम 84 फीसद दर्ज की गई।
 

News Hub