home page

UP ka Mausam : यूपी के इस जिले में पड़ रही सबसे ज्यादा गर्मी, मौसम केंद्र ने बताया कब मिलेगी राहत

UP Weather Today : यूपी में गर्मी जोरों शोरों से कहर बरपा रही है। चिलचिलाती धूप ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। यूपी में पारा 44 डिग्री तक दर्ज किया जा रहा है। ऐसे में विभाग (IMD) ने भी गर्मी के बढ़ने की भविष्यवाणी जारी कर दी है। आइए नीचे खबर में जान लें कौन सा जिला रहा सबसे गर्म और कैसा रहने वाला है आनें वाले दिनों में मौसम....

 | 

HR Breaking News, New Delhi : गर्मी ने अभी से हाय तौबा मचा दी है। बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सबका हाल बेहाल हो गया है। यूपी में तापमान (temperature in UP) 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दिन और रात में उमस भी बढ़ गई है। हवा बिल्कुल भी नहीं चल रही है। न्यूनतम तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पूरे प्रदेश का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जोकि अपने सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक (UP ka mausam) है। 


लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि अभी फिलहाल गर्मी से कोई राहत मिलती हुई नजर नहीं आ रही है, बल्कि एक-दो दिन में तापमान में अभी और बढ़ोतरी होगी। जिसके लिए लोगों को तैयार रहना चाहिए और सावधान रहना चाहिए। आज यानी गुरुवार से लू (heatwave in UP) भी चल सकती है।

सबसे गर्म जिला है आगरा 


मौसम वैज्ञानिक (meteorologist) मोहम्मद दानिश ने बताया कि पूरे प्रदेश में आगरा ऐसा जिला है, जो इन दिनों सबसे गर्म है। यहां का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक चल रहा है, जबकि न्यूनतम तापमान भी 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के करीब है।

आज ऐसा रहेगा मौसम का हाल


लखनऊ मौसम केंद्र (Lucknow Weather Center) की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार लखनऊ का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी समेतबलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से लेकर 24 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहेगा, 


जबकि इन जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से लेकर 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान (weather forecast) है। फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से लेकर 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, वहीं अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से लेकर 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

बरेली से इटावा तक का मौसम

बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर समेत इटावा में न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस रह सकता (temperature) है।


नोएडा और गाजियाबाद के मौसम का हाल

मौसम विभाग (indian meterological department) से मिली जानकारी के अनुसार आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।