UP Ka Mausam : यूपी में फिर होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने किया अलर्ट जारी
UP Weather 9 July : उत्तर प्रदेश में मानसून की एंट्री अब कई जिलों में हो चुकी है। जुलाई माह के पहले सप्ताह में प्रदेश के कई इलाके बारिश से भीग चुके हैं तो कुछ सूखे भी रहे हैं। इसी बीच IMD ने यूपी में आज फिर मूसलाधार बारिश (UP rain alert) होने का अलर्ट जारी किया है। आइये खबर में जानते हैं किन किन जिलों में भारी बारिश के आसार हैं।

HR Breaking News - (UP weather today) यूपी का मौसम अब पूरी तरह से करवट ले चुका है। पूरे प्रदेश में आषाढ़ के अंतिम चरण का असर दिखने लगा है। उत्तर प्रदेश (UP weather update) के कई इलाकों में आज झमाझम बारिश के आसार हैं। इसे लेकर IMD ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। यूपी (UP ka aaj ka mausam) में मानसून अब लगातार सक्रिय है, अगले कुछ दिनों तक यूपी में बारिश होने से तापमान में भी गिरावट आएगी। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से भी छुटकारा मिल सकेगा।
इन इलाकों में हो सकता है जलभराव -
मानसून की एंट्री के बाद अब अगले 24 घंटों में यूपी (UP monsoon update) के कई जिलों में (UP Weather News) मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज पश्चिमी व पूर्वी यूपी (UP Me Barish) के कई जिलों में बारिश से पारा गिरेगा। तापमान में भी भारी गिरावट देखने को मिलेगी। पश्चिमी यूपी और प्रदेश के पूर्वी इलाकों में कई जगह तेज बारिश के कारण जलभराव भी हो सकता है।
अगले तीन दिनों तक नहीं थमेगी बारिश-
IMD ने आज 9 जुलाई बुधवार को उत्तर प्रदेश (UP weather Today) के कई जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है। एक बार फिर यूपी (UP weather 9 july 2025) में बारिश के बाद तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से छुटकारा मिलेगा। मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार यूपी (UP weather) में बारिश का यह सिलसिला अगले तीन चार दिनों तक जारी रहेगा।
इतने डिग्री तक गिर सकता है पारा-
जुलाई माह के शुरू से ही उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में मानसून (UP me monsoon) सक्रिय है। पिछले सप्ताह उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो चुकी है। अब अगले 24 घंटों में फिर झमाझम बारिश (UP ka kal ka mausam) होगी, इससे तापमान भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है।
इन जिलों में बारिश ढहाएगी कहर-
मौसम विभाग (weather department) ने आज 9 जुलाई को प्रदेश के लखनऊ, वाराणसी, नोएडा-गाजियाबाद, मीरजापुर, जौनपुर और कानपुर में भारी बारिश से तापमान गिरने का अलर्ट जारी किया है। आज सुबह से ही प्रदेश के इन जिलों में बादलों की आवाजाही लगी है। तेज बारिश (UP rain alert today) से कई जगह जलभराव भी हो सकता है।
इन जिलों में ऐसा रहेगा मौसम-
उत्तर प्रदेश (UP weather forecast) के ललितपुर, झांसी, महोबा, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, चंदौली और सोनभद्र जिले में भी बारिश (barish ka alert) से कई इलाके लबालब होंगे। यहां पर अगले कुछ दिनों तक जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
यहां भी बारिश के आसार -
इसके अलावा सुल्तानपुर, आगरा (agra ka mausam), इटावा, औरैया, जालौन, रायबरेली, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और कुशीनगर में भी बारिश (UP rain alert) होने के आसार हैं। हालांकि यहां के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है तो कुछ जगह बारिश (UP me barish kab hogi) का अभी इंतजार करना पड़ सकता है।